Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Gurugram News: गुरुग्राम के सुभाष चौक पर बीच सड़क चलती ऑल्टो बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

Gurugram News: गुरुग्राम के सुभाष चौक पर बीच सड़क चलती ऑल्टो बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

गुरुग्राम के सुभाष चौक पर बीच सड़क चलती ऑल्टो बनी आग का गोला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: गुरुग्राम के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल सुभाष चौक पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच ट्रैफिक में दौड़ रही एक ऑल्टो कार में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे के ठीक नीचे हुआ। गनीमत यह रही कि कार चला रहे ड्राइवर ने समय रहते खतरा भांप लिया और अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही सुभाष चौक के पास पहुंची, उसके बोनट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। स्थिति को समझते ही ड्राइवर ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी को सड़क किनारे रोका और अपने साथियों के साथ तुरंत बाहर कूद गया। उनके नीचे उतरते ही चंद सेकेंड के भीतर कार में धमाका हुआ और वह पूरी तरह आग का गोला बन गई।

विज्ञापन

धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी, जलकर खाक हुई कार

कार से उठतीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार दूर-दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक कार पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुकी थी।

सीएनजी किट और शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमकल विभाग के अधिकारियों की शुरुआती जांच में आग लगने की मुख्य वजह इंजन में शॉर्ट सर्किट होना या ओवरहीटिंग माना जा रहा है। कार में सीएनजी किट भी लगी बताई जा रही है, जिसके चलते आग ने बेहद कम समय में भयानक रूप धारण कर लिया।

दमकल अधिकारियों का कहना है कि वाहन की तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

सुभाष चौक पर लगा किलोमीटर लंबा जाम, क्रेन से हटाई गई कार

बीच सड़क पर कार में आग लगने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पीछे से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। इस वजह से सुभाष चौक और सोहना रोड पर देखते ही देखते गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क के बीच से हटाकर किनारे करवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।

यह भी पढ़ें– करनाल के इंद्री से मां नैना देवी जा रहे 52 से अधिक श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, ऊना में पलटा 16 टायरा ट्रक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।