Breaking News
Rashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होशRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानMan flying to work: कार-बस छोड़िए, आसमान में उड़कर काम पर जाता है यह शख्स, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Gurugram News: गुरुग्राम में युवती से धोखा, शादी का झांसा देकर 10 दिन तक दुष्कर्म, 15 लाख ऐंठकर आरोपी फरार

AAmandeep Singh
शेयर करें
Gurugram News: गुरुग्राम में युवती से धोखा: शादी का झांसा देकर 10 दिन तक दुष्कर्म, 15 लाख ऐंठकर आरोपी फरार

गुरुग्राम में युवती से धोखा: शादी का झांसा देकर 10 दिन तक दुष्कर्म, 15 लाख ऐंठकर आरोपी फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के एक पीजी में रहने वाली युवती के साथ प्रेम जाल में फंसाकर धोखाधड़ी और दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने पहले युवती को अपने प्यार के जाल में उलझाया और फिर शादी का झांसा देकर 10 दिनों तक उसके साथ गलत काम करता रहा। इतना ही नहीं, अलग-अलग मजबूरियों का हवाला देकर आरोपी ने पीड़िता से करीब 15 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

पीड़िता की तहरीर पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दोस्ती प्यार में बदली, फिर सेक्टर-52 में बनाया शिकार

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़ित युवती सेक्टर-53 थाना क्षेत्र के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहकर काम करती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात विकास सुहाग नाम के व्यक्ति से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार के रिश्ते में बदल गई।

युवती का आरोप है कि विकास उसे सेक्टर-52 स्थित एक ठिकाने पर ले गया और उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया और दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने तुरंत शादी करने का वादा कर दिया। शादी का भरोसा मिलने के बाद युवती उसके बहकावे में आ गई।

10 दिनों तक करता रहा शोषण, ऐंठे 15 लाख रुपये

आरोप है कि 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच विकास ने शादी का झांसा देकर लगातार युवती का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने अपनी अलग-अलग जरूरतों और व्यावसायिक परेशानियों का हवाला देकर युवती से किश्तों में लगभग 15 लाख रुपये हड़प लिए।

जब युवती को उसकी नीयत पर शक हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगते हुए शादी की तारीख तय करने को कहा, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। विकास ने न सिर्फ शादी करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि पैसे मांगने पर युवती को अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दे डाली।

बीएनएस की संगीन धाराओं में केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

ठगी और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सेक्टर-53 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी विकास सुहाग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77, 69, 351(2) और 308(2) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े तमाम साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।