Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram News: गुरुग्राम NH-48 पर मौत का स्टंट: दौड़ती स्कॉर्पियो की छत पर बैठे युवक, डैशकैम में कैद हुआ वीडियो

AAmandeep Singh
गुरुग्राम NH-48 पर मौत का स्टंट: दौड़ती स्कॉर्पियो की छत पर बैठे युवक, डैशकैम में कैद हुआ वीडियो
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर सोशल मीडिया के ‘लाइक’ और ‘फॉलोअर्स’ की भूख युवाओं को किस कदर अंधा बना रही है, इसका एक और बेहद खौफनाक नजारा दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर देखने को मिला। नरसिंहपुर के पास से गुजर रही एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवकों ने व्यस्त हाईवे पर न सिर्फ अपनी, बल्कि पीछे चल रहे दर्जनों अन्य वाहन चालकों की जान भी आफत में डाल दी। रफ्तार के इस जानलेवा खेल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद अब शहर के जागरूक नागरिक और पुलिस दोनों हक्के-बक्के हैं।

100 की स्पीड और सनरूफ से बाहर निकले हुड़दंगी

विज्ञापन

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिस हाईवे पर गाड़ियां 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर रही हैं, वहां यह स्कॉर्पियो कार दौड़ती नजर आती है। अचानक कार की सनरूफ खुलती है और अंदर से एक युवक बाहर आता है। इसके तुरंत बाद उसका दूसरा साथी भी सनरूफ के रास्ते बाहर निकलकर सीधे चलती गाड़ी की छत पर जाकर बैठ जाता है। पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में यह पूरी हरकत कैद हो गई। कार मालिक के मुताबिक, अगर ड्राइवर जरा सा भी अचानक ब्रेक लगा देता, तो छत पर बैठे युवक सीधे हाईवे पर गिरते और पीछे से आ रहे भारी ट्रक या गाड़ियां उन्हें कुचल देतीं।

‘सड़कें स्टंट के लिए नहीं’, थार कांड के बाद भी बाज नहीं आ रहे युवा

इस बढ़ते चलन पर गहरी चिंता जताते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट यशीश यादव ने कहा कि सड़कें सुरक्षित सफर के लिए हैं, न कि जानलेवा स्टंट और रीलबाजी के लिए। व्यस्त एक्सप्रेसवे पर ऐसी हरकतें सीधे तौर पर मानसिक दिवालियापन को दर्शाती हैं, जहां एक छोटी सी चूक सामूहिक मौत का कारण बन सकती है। हैरान करने वाली बात यह है कि अभी एक दिन पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने सोहना रोड पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक थार ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। इस सख्त कार्रवाई के बावजूद रील बनाने के भूत में सवार इन युवकों पर कानून का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस खंगाल रही नंबर प्लेट, दर्ज होगी एफआईआर

मामला संज्ञान में आते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है। ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता विकास ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चंद पलों की वाहवाही के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को दांव पर लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अक्सर ऐसे हुड़दंगियों के भारी-भरकम चालान काटने के साथ-साथ उनके खिलाफ स्थानीय थानों में एफआईआर भी दर्ज कराती है। फिलहाल डैशकैम फुटेज के आधार पर कार के नंबर की पहचान की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।