Breaking News
Karnal Sarpanch Suspended: घरौंडा के हसनपुर गांव की सरपंच मंजू रानी निलंबित, 17.80 लाख के गबन का आरोपAteli Mandi News: समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 22 अक्टूबर को अटेली में करेंगे प्रदर्शनतरनतारन एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विजेता हैदराबाद में लेंगे हिस्साNarnaul: घर बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, त्योहारों और शादियों के सीजन में सुरक्षा के लिए बरतें अतिरिक्त सतर्कताAteli Mandi News: डॉ. रोहित वर्मा का एचसीएस में चयन, राता कलां में हुआ सम्मानKarnal Sarpanch Suspended: घरौंडा के हसनपुर गांव की सरपंच मंजू रानी निलंबित, 17.80 लाख के गबन का आरोपAteli Mandi News: समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी 22 अक्टूबर को अटेली में करेंगे प्रदर्शनतरनतारन एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विजेता हैदराबाद में लेंगे हिस्साNarnaul: घर बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को दें सूचना, त्योहारों और शादियों के सीजन में सुरक्षा के लिए बरतें अतिरिक्त सतर्कताAteli Mandi News: डॉ. रोहित वर्मा का एचसीएस में चयन, राता कलां में हुआ सम्मान

Gurugram Police Recruitment: गुरुग्राम पुलिस में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती, SPO के 33 पदों पर मौका, 20 हजार मिलेगी सैलरी

Gurugram Police Recruitment: गुरुग्राम पुलिस में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती: SPO के 33 पदों पर मौका, 20 हजार मिलेगी सैलरी

गुरुग्राम पुलिस में पूर्व सैनिकों के लिए बंपर भर्ती: SPO के 33 पदों पर मौका, 20 हजार मिलेगी सैलरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Police Recruitment: हरियाणा के पुलिस महकमे में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक पूर्व सैनिकों और रिटायर्ड सुरक्षाकर्मियों के लिए राहत भरी और काम की खबर है। गुरुग्राम पुलिस ने विशेष पुलिस अधिकारी यानी एसपीओ (SPO) के पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया है। जो उम्मीदवार देश सेवा के बाद एक बार फिर वर्दी पहनकर सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

(Haryana Police Ex Servicemen Jobs 2026) इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 33 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2026 तक यानी महज कुछ दिनों के लिए ही खुली रहेगी।

विज्ञापन

योग्यता, आयु सीमा और जरूरी शर्तें

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ खास मापदंड तय किए गए हैं। केवल वही पूर्व सैनिक या सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके योग्य हैं, जिन्होंने सेना या अर्धसैनिक बलों में कम से कम पांच साल की सेवा पूरी की हो। इसके अलावा हरियाणा सशस्त्र पुलिस (HAP) और HSIF बटालियन के रिटायर्ड कर्मी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। (Gurugram Commissionerate SPO Vacancy)

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 25 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 19 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, विभाग की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन पूर्व कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान अनुशासनहीनता या किसी चिकित्सकीय अयोग्यता के कारण निकाला गया था, वे इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका

सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी ऑनलाइन पोर्टल पर माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 से 23 अक्टूबर के बीच गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यालय, मुख्यालय में स्वयं पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा कराने होंगे।

चयन के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), साक्षात्कार (इंटरव्यू) और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के आवेदक से कोई आवेदन शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

दस्तावेजों की बात करें तो आवेदन पत्र के साथ 4 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, सेना या पुलिस सेवा से जुड़े दस्तावेज, मूल डिस्चार्ज बुक और सेवानिवृत्ति के समय का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही सभी कागजातों की स्व-सत्यापित प्रतियां भी देनी होंगी। (Haryana Special Police Officer Pay Scale) इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार गुरुग्राम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट gurgaon.haryanapolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें– Surajkund Diwali Mela: सूरजकुंड में तीसरे दिवाली मेले का आगाज, 300 स्टॉल, लजीज पकवान और कंवर ग्रेवाल, सीएम सैनी करेंगे उद्घाटन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।