Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Crime News: गुरुग्राम क्राइम: प्राइवेट जेट कंपनी से 1.40 करोड़ की ठगी, जयपुर से गिरफ्तार हुआ 'चालाक' डायरेक्टर

AAmandeep Singh
गुरुग्राम क्राइम: प्राइवेट जेट कंपनी से 1.40 करोड़ की ठगी, जयपुर से गिरफ्तार हुआ 'चालाक' डायरेक्टर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला गरमाया हुआ है। इस बार निशाना बनी है प्राइवेट जेट और चार्टर प्लेन मुहैया कराने वाली कंपनी ‘विंडबोर्न एयर प्राइवेट लिमिटेड’। ठगी की पटकथा तब लिखी गई जब ‘वर्ल्ड वाइड जू डेवलपर’ नाम की कंपनी के डायरेक्टर ने जेट कंपनी से संपर्क साधा। आरोपी ने दावा किया कि उसकी कंपनी देश-विदेश में बड़े कॉरपोरेट पार्क डेवलप करती है और उनके विदेशी क्लाइंट्स को अक्सर चार्टर प्लेन की जरूरत पड़ती है। इसी बिजनेस विस्तार का सपना दिखाकर 2.40 करोड़ रुपये के निवेश की डील फाइनल की गई।

न बिजनेस प्लान मिला न कागजात: ऐसे खुला धोखाधड़ी का खेल

विज्ञापन

समझौते के मुताबिक, जेट कंपनी ने 15 अप्रैल को 2.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि आरोपी की कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी। लेकिन जैसे ही पैसा खाते में आया, आरोपी के सुर बदल गए। डील के मुताबिक न तो कोई बिजनेस प्लान साझा किया गया और न ही जरूरी कानूनी दस्तावेज मुहैया कराए गए। शक होने पर जब जेट कंपनी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। दबाव बनाने पर आरोपी ने एक करोड़ रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी के 1.40 करोड़ रुपये के लिए जो चेक दिए, वे बैंक में बाउंस हो गए।

आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई, जयपुर में धरा गया ‘एमबीए’ डायरेक्टर

मामला हाथ से निकलता देख पीड़ित कंपनी ने राजेंद्रा पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई। केस की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-2 (EOW) को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी डायरेक्टर राकेश शर्मा (42 वर्ष) की लोकेशन राजस्थान के जयपुर में ट्रैक की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी राकेश शर्मा ने एमबीए किया हुआ है, जिसने अपनी शिक्षा का इस्तेमाल ठगी का जाल बुनने में किया।

मुनाफे का लालच और ठगी की कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने जेट कंपनी को यह लालच दिया था कि विदेशी क्लाइंट्स के जरिए उन्हें मोटा मुनाफा होगा। इसी झांसे में आकर जेट कंपनी ने बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राकेश शर्मा ने इस तरह की ठगी किसी और कंपनी के साथ भी की है। फिलहाल, राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है और आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।