Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram News: गुरुग्राम में रैपिडो कैब में महिला इंजीनियर के सामने ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में  रैपिडो कैब में महिला इंजीनियर के सामने ड्राइवर ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। हरियाणा की हाईटेक सिटी गुरुग्राम में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर बड़े सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ कैब के भीतर जो कुछ हुआ, उसने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। पीड़िता सुबह करीब 8:30 बजे अपने सेक्टर-47 स्थित घर से ड्यूटी के लिए साइबर हब जाने को निकली थी। उसने सफर के लिए ऑनलाइन ऐप ‘रैपिडो’ (Rapido) के जरिए एक कैब बुक की। उसे अंदाजा भी नहीं था कि सुबह-सुबह दफ्तर के लिए शुरू हुआ यह सफर उसके लिए किसी खौफनाक अनुभव में बदल जाएगा।

विरोध करने पर भी नहीं माना चालक, वीडियो बनता देख फूले हाथ-पांव

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, कार में बैठने के कुछ ही दूरी बाद चालक ने शीशे से उसे घूरना शुरू किया और फिर चलती गाड़ी में अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर बेहद घिनौनी और अश्लील हरकतें करने लगा। वह लगातार पीड़िता की तरफ देखकर भद्दे इशारे कर रहा था। अचानक हुए इस बर्ताव से सहमी महिला ने हिम्मत जुटाई और तुरंत गाड़ी रोकने को कहा। मगर, आरोपी विजय कुमार पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह गाड़ी दौड़ाता रहा। जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर आरोपी की लाइव वीडियो बनानी शुरू कर दी और शोर मचाया। वीडियो बनता देख आरोपी ड्राइवर घबरा गया और गाड़ी रोककर महिला को बीच रास्ते उतारकर मौके से रफूचक्कर हो गया।

112 पर कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस, भोंडसी से घेराबंदी कर पकड़ा

बीच सड़क पर फंसी घबराई पीड़िता ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर आपबीती सुनाई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले डरी-सहमी महिला की काउंसलिंग की और उसकी लिखित शिकायत पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शुरू हुआ आरोपी को ट्रैक करने का सिलसिला। पुलिस ने रैपिडो ऐप से ड्राइवर की डिटेल निकाली और सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। महकमे की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि वारदात के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी विजय कुमार (23 वर्ष) को भोंडसी इलाके से घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस की सख्त चेतावनी

सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विजय कुमार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (बनिहारी गांव) का रहने वाला है और यहां गुरुग्राम में रैपिडो प्लेटफॉर्म पर अपनी कार चलाता था। पूछताछ में उसने अपनी घिनौनी करतूत को स्वीकार कर लिया है। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए महिला थाना प्रभारी सुमन सूरा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुग्राम पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कामकाजी महिलाओं या किसी भी युवती के साथ छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करने वाले अपराधियों को कानून के दायरे में लाकर ऐसी सख्त सजा दिलाई जाएगी जो दूसरों के लिए नजीर बनेगी।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।