Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Real Estate Fraud: 11 एकड़ जमीन और 17 करोड़ की ठगी: गुरुग्राम पुलिस ने नोएडा से दबोचा जालसाज बिल्डर

AAmandeep Singh
11 एकड़ जमीन और 17 करोड़ की ठगी: गुरुग्राम पुलिस ने नोएडा से दबोचा जालसाज बिल्डर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी की यह दास्तान अगस्त 2024 से शुरू हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नियॉन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन कंपनी के कर्ता-धर्ताओं ने उन्हें पलवल जिले के गांव घुघेरा में स्थित लगभग 11.33 एकड़ जमीन के लुभावने दस्तावेज दिखाए। आरोपियों ने खुद को जमीन का असल मालिक बताते हुए 1 अगस्त 2024 को एक ‘एग्रीमेंट टू सेल’ तैयार किया। जमीन की कुल कीमत और अन्य सरकारी खर्चों के नाम पर आरोपियों ने धीरे-धीरे पीड़ित पक्ष से लगभग 17 करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

न रजिस्ट्री हुई, न पैसा वापस मिला

विज्ञापन

पैसे लेने के बाद जब रजिस्ट्री की बारी आई, तो आरोपियों ने असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। पीड़ित को महीनों तक रजिस्ट्री के नाम पर गुमराह किया गया। कभी कागजी अड़चनों का बहाना बनाया गया तो कभी कोई और तकनीकी दिक्कत। जब पीड़ित को शक हुआ और उन्होंने दबाव बनाया, तो आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए और संपर्क पूरी तरह काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद सेक्टर-40 थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ।

कंपनी के खाते में मंगवाई ठगी की राशि

गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-I ने जब मामले की पड़ताल शुरू की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक, ठगी की पूरी राशि सीधे आरोपी की कंपनी ‘नियॉन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन सॉल्यूशन’ के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई गई थी। जांच में पता चला कि महेश मुगम ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक पूरी योजना बनाई थी। उन्होंने जो एग्रीमेंट तैयार किया था, वह भी फर्जी निकला। जमीन का वह टुकड़ा वास्तव में उस स्थिति में था ही नहीं जैसा दस्तावेजों में दिखाया गया था।

अन्य फरार साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने नोएडा से महेश मुगम को गिरफ्तार कर लिया है, जो स्नातक पास है और काफी समय से इस धंधे में शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि ठगी गई करोड़ों की रकम की रिकवरी की जा सके। इसके अलावा, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने गुरुग्राम या आसपास के इलाकों में अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।