Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Gangwar: गुरुग्राम में स्क्रैप के ठेके को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़

AAmandeep Singh
Gurugram Gangwar: गुरुग्राम में स्क्रैप के ठेके को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम का औद्योगिक और रियल एस्टेट इलाका एक बार फिर स्क्रैप माफियाओं की आपसी रंजिश से दहल उठा है। मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पथरेड़ी गांव का है, जहां स्थित अंसल पायनियर सिटी की साइट पर बुधवार को उस वक्त सन्नाटा खिंच गया, जब स्क्रैप का ठेका लेने की होड़ में दो गुटों ने एक-दूसरे पर बंदूकों के मुंह खोल दिए। सरेराह हुई इस फायरिंग से न सिर्फ साइट पर काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भागे, बल्कि आसपास के ग्रामीण भी सहम गए।

काले रंग की गाड़ियों से आए थे शूटर

विज्ञापन

चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात की प्लानिंग पहले से की गई थी। साइट पर दूसरा पक्ष मौजूद था, तभी अचानक काले रंग की कई एसयूवी (SUV) और अन्य गाड़ियों का काफिला वहां आकर रुका। इन गाड़ियों में से असलहों से लैस होकर उतरे बदमाशों ने सीधे दूसरे पक्ष को ललकारा। देखते ही देखते दोनों तरफ से सीधी फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान हमलावरों ने वहां खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया। लोहे की रॉड और डंडों से कई कारों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए।

पुलिस के आने से पहले भागे हमलावर

औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीबारी की इस दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस भारी अमले के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के सायरन की भनक लगते ही दोनों पक्षों के उपद्रवी अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहे। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से जमीन पर गिरे कारतूसों के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हमलावरों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए हाईवे और साइट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली गई है।

स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी: एसएचओ

इस पूरे मामले पर बिलासपुर थाने के एसएचओ (SHO) सुनील ने बताया कि स्क्रैप विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प और फायरिंग की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। राहत की बात यह है कि इस पूरी गोलाबारी में अभी तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या किसी को गोली लगने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। एसएचओ के मुताबिक, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।