Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sohna Murder News: गुरुग्राम में जिस नौकर ने गोद में खिलाया, उसी ने फार्म हाउस पर मालिक को उतारा मौत के घाट

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में  जिस नौकर ने गोद में खिलाया, उसी ने फार्म हाउस पर मालिक को उतारा मौत के घाट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना इलाके में रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने वाली एक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। हरचंदपुर गांव के पास स्थित एक फार्म हाउस में एक नौकर ने अपने ही मालिक राहुल (35) की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। घाटा गांव का रहने वाला राहुल बीते दिन अपने फार्म हाउस पर रुका हुआ था, लेकिन उसे क्या मालूम था कि वहां उसकी मौत उसका इंतजार कर रही है। वारदात की सूचना तब मिली जब राहुल अगली सुबह घर नहीं लौटा और परिजन उसे ढूंढते हुए फार्म हाउस पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिजनों की रूह कांप गई; राहुल का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था।

गोद में खिलाने वाला ही बना ‘जलाद’

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके मन में एक ही सवाल है कि आखिर कोई इतना पत्थरदिल कैसे हो सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकर खेमचंद परिवार का काफी पुराना और भरोसेमंद सदस्य था। उसने राहुल को बचपन से अपनी गोद में खिलाया था और परिवार उस पर आंख मूंदकर भरोसा करता था। लेकिन पुरानी वफादारी को ताक पर रखकर खेमचंद ने राहुल के कान और गर्दन पर तेजधार हथियार से कई वार किए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि राहुल को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

फरार नौकर की तलाश में पुलिस की नाकाबंदी

घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गई हैं। सोहना थाना पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक (FSL) विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। मौके से खून के धब्बे और अन्य साक्ष्य जुटाए गए हैं ताकि आरोपी के खिलाफ अदालत में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

शुरुआती जांच में मामला आपसी कहासुनी या किसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि असल वजह खेमचंद की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो गया था, जिसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी सर्विलांस की मदद ली जा रही है। सोहना पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से ही घाटा और हरचंदपुर गांव के लोगों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।