Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Sohna Road Assault Case: सोहना रोड पर गुंडागर्दी: बी-फार्मेसी छात्र को सड़क पर गिराकर पीटा, 5 नामजद आरोपियों की तलाश

AAmandeep Singh
सोहना रोड पर गुंडागर्दी: बी-फार्मेसी छात्र को सड़क पर गिराकर पीटा, 5 नामजद आरोपियों की तलाश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी के सोहना रोड पर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए पांच युवकों ने एक छात्र को मौत के घाट उतारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। सेक्टर-76 स्थित हरसनपुर गांव के रहने वाले नमन बोकन, जो के.आर. मंगलम यूनिवर्सिटी में बी-फार्मेसी के छात्र हैं, ने पुलिस को दिए बयान में आपबीती सुनाई। 18 मार्च की दोपहर नमन अपने दोस्त विवेक के साथ बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहा था। जैसे ही वे मारुति कुंज फ्लाईओवर पर पहुँचे, पीछे से आई एक सफेद ‘किया’ (KIA) गाड़ी ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। पहले तो नमन ने बाइक भगाकर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया।

पांच हमलावरों ने घेरा, दोस्त जान बचाकर भागा

विज्ञापन

नमन का आरोप है कि कार रुकते ही उसमें से श्याम खटाना, कुणाल लोहिया, रोनित, काव्या और कृष नाम के युवक नीचे उतरे। इन पांचों ने नमन और विवेक पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान विवेक किसी तरह जान बचाकर सड़क की दूसरी तरफ भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने नमन को सड़क पर गिरा लिया और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। सड़क पर सरेआम चलती गाड़ियों के बीच छात्र को पीटा जाता रहा, लेकिन आरोपी बेखौफ होकर अपनी वारदात को अंजाम देते रहे। घटना के बाद आरोपी अपनी लग्जरी कार में सवार होकर सोहना की ओर फरार हो गए।

अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना, जांच में जुटी भोंडसी पुलिस

लहूलुहान हालत में नमन को उसका दोस्त विवेक बादशाहपुर तक लेकर आया, जहाँ से नमन ने अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। घायल छात्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। भोंडसी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर नमन के बयान दर्ज किए और पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

रंजिश या रोड रेज? हर एंगल पर नजर

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या नमन और हमलावरों के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश थी या फिर यह ‘रोड रेज’ का मामला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मारुति कुंज फ्लाईओवर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है ताकि आरोपियों की कार का नंबर और उनके भागने के रूट की पुष्टि की जा सके। विश्वविद्यालय परिसर के आसपास भी पूछताछ की जा रही है कि क्या कॉलेज में इनका कोई विवाद हुआ था। फिलहाल, सभी आरोपी अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।