Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

MCG Gurugram Waste Rules: गुरुग्राम में कूड़ा फेंकना अब पड़ेगा भारी, 1 अप्रैल से लागू होगा '4-बिन' सिस्टम, जानें नए नियम

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में कूड़ा फेंकना अब पड़ेगा भारी, 1 अप्रैल से लागू होगा '4-बिन' सिस्टम, जानें नए नियम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारा जाए। 1 अप्रैल से लागू होने वाले नियमों के तहत नगर निगम व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगा। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि 4-बिन सेग्रीगेशन प्रणाली को केवल लागू ही नहीं करना है, बल्कि इसकी सख्त मॉनिटरिंग भी करनी है। यदि नागरिक कचरे को अलग-अलग करके नहीं देंगे, तो उन पर कड़े दंड का प्रावधान भी किया जा सकता है।

वायु प्रदूषण पर ‘प्रहार’: डस्ट-फ्री अभियान को मिलेगी गति

विज्ञापन

बैठक में शहर की धूल भरी सड़कों और ट्रैफिक जाम को प्रदूषण का मुख्य कारण माना गया। निगमायुक्त ने ‘ट्रैफिक डी-कंजेशन’ और ‘डस्ट-फ्री अभियान’ को मासिक लक्ष्यों में बांटने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे की धूल हटाने और सड़क सुधार के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को नियंत्रित रखा जा सके।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बिछेगा चार्जिंग स्टेशनों का जाल

गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने अपना कैलेंडर जारी कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जुलाई से सितंबर के बीच पहले चरण में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद, अक्टूबर से दिसंबर के बीच अगले 10 स्टेशन और लगाए जाएंगे। साथ ही, बैटरी खत्म होने की चिंता दूर करने के लिए इसी अवधि में 20 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे।

जून तक पूरे होंगे अधूरे प्रोजेक्ट्स

निगम ने कमान सराय क्षेत्र में बन रही सर्फेस पार्किंग का काम जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे शहर के बीचों-बीच लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वहीं, निर्माण और विध्वंस (C&D) कचरे के लिए बनाए जा रहे 20 कलेक्शन सेंटर भी जून तक चालू कर दिए जाएंगे। आयुक्त ने चेतावनी दी कि सतत विकास के लिए स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण दोनों अनिवार्य हैं और इसमें किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।