Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में 'रुमाल वाली ठगी': युवक को बातों में फंसाकर 1.50 लाख रुपये और मोबाइल लूटा

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में 'रुमाल वाली ठगी': युवक को बातों में फंसाकर 1.50 लाख रुपये और मोबाइल लूटा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम।  मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रहने वाले शाहजुल शेख टिकली गांव में किराए पर रहते हैं। वारदात वाली रात यानी 2 मई को शाहजुल करीब 10 बजे अपने गांव से गुरुग्राम लौटे थे। वे हुड्डा मेट्रो स्टेशन से अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे थे, तभी फोर्टिस अस्पताल के पास दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। शुरुआत में तो ठगों ने बेहद आम दिखने वाले सवाल किए—एक ने दिल्ली का रास्ता पूछा तो दूसरे ने बिहार जाने वाली ट्रेन की जानकारी मांगी। इसी बातचीत के दौरान ठगों ने शाहजुल का भरोसा जीतना शुरू किया।

20 हजार का ‘कमीशन’ और रुमाल की जादुई गड्डी

विज्ञापन

बातों-बातों में एक युवक ने दावा किया कि उसके पास बड़ी मात्रा में कैश है, जिसे वह सुरक्षा कारणों से अपने पास नहीं रखना चाहता। उसने शाहजुल के सामने एक लुभावना प्रस्ताव रखा: “तुम मेरे परिवार को ऑनलाइन पैसे भेज दो, बदले में मैं तुम्हें 20 हजार रुपये ज्यादा दूंगा।” लालच में आकर शाहजुल उनकी बातों में फंस गए। आरोपी उन्हें पास के ही एक एटीएम बूथ पर ले गए और चालाकी से उनका पिन नंबर देख लिया।

इसके बाद मिलेनियम प्लाजा के पास ठगों ने एक पुराना पैंतरा आजमाया। उन्होंने शाहजुल को रुमाल में लिपटी नोटों जैसी दिखने वाली एक गड्डी दिखाई और विश्वास दिलाया कि उनका सारा सामान (दो एटीएम कार्ड, 10 हजार नगद और मोबाइल) सुरक्षित एक बैग में रख दिया गया है। शाहजुल को बातों में उलझाकर ठग वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

बैग खोला तो उड़ गए होश

कुछ दूर जाने के बाद जब शाहजुल ने बैग चेक किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग के अंदर कुछ भी नहीं था। अगली सुबह जब उन्होंने बैंक से संपर्क किया, तो पता चला कि शातिरों ने उनके खाते से लगभग 1.50 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

पुलिस की तफ्तीश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सुशांत लोक थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। जांच अधिकारियों का कहना है कि एटीएम बूथ और मिलेनियम प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि राह चलते अजनबियों की बातों में न आएं और न ही किसी लालच में पड़कर अपना एटीएम कार्ड या पिन किसी के साथ साझा करें।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।