Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Wall Collapse गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम/भिवाड़ी। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के कापड़ियावास इलाके में सोमवार रात एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास खुदाई के दौरान बेसमेंट की मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में 10 मजदूर मलबे और मिट्टी के नीचे दब गए।

घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गुरुग्राम-राजस्थान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण घायलों और मृतकों को तुरंत राजस्थान के भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

रात 8 बजे हुआ हादसा, कई मजदूर दबे

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे साइट पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान बेसमेंट के पास मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर नीचे दब गए।

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

अस्पताल में मृत घोषित किए गए मजदूर

भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में घायलों और मृतकों को लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। भिवाड़ी सरकारी अस्पताल के डॉक्टर सागर अरोड़ा ने बताया कि कापड़ियावास स्थित सिग्नेचर ग्लोबल बिल्डर की सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई के दौरान मजदूर दब गए थे।

डॉ. सागर अरोड़ा के अनुसार, सात श्रमिकों के शव अस्पताल लाए गए हैं और उन्हें मृत घोषित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मृतकों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि मरने वालों में परमेश्वर (52 वर्ष), सतीश (35 वर्ष) निवासी भरतपुर, भागीरथ (50 वर्ष) और मंगल (32 वर्ष) शामिल हैं। तीन अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को भी दे दी है और मृतकों के परिजनों को जानकारी दी जा रही है। दोनों राज्यों की पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों में आक्रोश, साइट पर जुटी भीड़

हादसे के बाद मजदूरों के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचने लगे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें साइट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा और प्रशासन की तरफ से पर्याप्त जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

इस वजह से कई परिजनों में गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने विरोध भी जताया। प्रशासन फिलहाल स्थिति को संभालने और जांच आगे बढ़ाने में जुटा है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।