Breaking News
Bhiwani Accident: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीRailway Track Accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौतहरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक से पहले हरकी पौड़ी पर गंगा आरती, PM मोदी के लिए की प्रार्थनाAmbala visa fraud news: कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर महिला से 4.60 लाख की ठगीSnake catcher dies: रील बनाने के चक्कर में गई स्नेक कैचर की जान, कोबरा ने वीडियो शूट के दौरान कई बार डसाBhiwani Accident: ड्यूटी से लौट रहे सिपाही को ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीRailway Track Accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौतहरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक से पहले हरकी पौड़ी पर गंगा आरती, PM मोदी के लिए की प्रार्थनाAmbala visa fraud news: कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर महिला से 4.60 लाख की ठगीSnake catcher dies: रील बनाने के चक्कर में गई स्नेक कैचर की जान, कोबरा ने वीडियो शूट के दौरान कई बार डसा

Hanging Train Suspension Technology: जमीन से ऊपर हवा में लटककर चलती हैं ये ट्रेनें! जानें किन 3 देशों के पास है यह अद्भुत तकनीक

AAmandeep Singh
Hanging Train Suspension Technology: जमीन से ऊपर हवा में लटककर चलती हैं ये ट्रेनें! जानें किन 3 देशों के पास है यह अद्भुत तकनीक

जमीन से ऊपर हवा में लटककर चलती हैं ये ट्रेनें! जानें किन 3 देशों के पास है यह अद्भुत तकनीक

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hanging Train Suspension Technology: तकनीकी क्रांति और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग के दौर में परिवहन के साधनों ने नया रूप ले लिया है। अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी ट्रेनों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो जमीन पर दौड़ने के बजाय हवा में लटके हुए ट्रैक के नीचे उल्टी लटककर चलती हैं। पहली नज़र में यह दृश्य किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन लगता है, लेकिन यह हकीकत है। इसे दुनिया ‘सस्पेंशन रेलवे सिस्टम’ या ‘हैंगिंग मोनोरेल’ के नाम से जानती है।

क्या होता है सस्पेंशन रेलवे सिस्टम?

विज्ञापन

साधारण रेलवे में ट्रेनें पटरियों के ऊपर चलती हैं, लेकिन सस्पेंशन रेलवे में मैकेनिज्म पूरी तरह उल्टा होता है। (Japan Chiba Urban Monorail) इसमें लोहे के ऊंचे खंभों और बीम के सहारे ट्रैक को जमीन से काफी ऊपर हवा में तैयार किया जाता है। ट्रेन के डिब्बे इस एलिवेटेड ट्रैक के निचले हिस्से से लटके रहते हैं। यह ट्रेन पूरी तरह ‘इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन’ और रबर टायरों पर काम करती है, जिससे शोर और कंपन न के बराबर होता है।

किन 3 देशों के पास है यह अनोखा हैंगिंग रेल नेटवर्क?

आमतौर पर लोग इसे केवल जापान की तकनीक मानते हैं, जबकि हकीकत यह है कि यह प्रणाली यूरोप से लेकर एशिया के तीन देशों में स्थापित है:

जापान: जापान की ‘चिबा अर्बन मोनोरेल’ (Chiba Urban Monorail) दुनिया की सबसे लंबी सस्पेंशन मोनोरेल है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसके अलावा जापान की ‘शोनान मोनोरेल’ भी इसी तकनीक पर चलती है, जहां से यात्री नीचे का विहंगम दृश्य देख सकते हैं।

जर्मनी: हैंगिंग ट्रेन की शुरुआत जापान से भी काफी पहले जर्मनी में हुई थी। (Unique Trains In The World) जर्मनी के वुपर्टल  शहर में चलने वाली सस्पेंशन रेल दुनिया की सबसे पुरानी इलेक्ट्रिक हैंगिंग रेल प्रणाली है, जो साल 1901 से यानी 125 सालों से लगातार बिना किसी रुकावट के चल रही है।

चीन: हाल ही में चीन ने भी इस तकनीक को अपनाते हुए अपने वुहान शहर में अत्याधुनिक कमर्शियल हैंगिंग मोनोरेल की शुरुआत की है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी कांच की बनी पारदर्शी फर्श है, जिससे यात्री सफर के दौरान अपने पैरों के ठीक नीचे हवा में लटकने का रोमांचक अनुभव लेते हैं।

सुरक्षा और तकनीक का बेजोड़ मेल, 80 किमी/घंटा की रफ्तार

यह ट्रेन प्रणाली हवा में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है और हर घंटे करीब 20,000 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की क्षमता रखती है। सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन की बोगी (व्हील असेंबली) पूरी तरह से ट्रैक बीम के अंदर लॉक रहती है। इससे ट्रेन के पटरी से उतरने (Modern Railway Engineering) का खतरा लगभग शून्य हो जाता है।

इसके अलावा खराब मौसम या भारी बारिश का असर भी इसके संचालन पर नहीं पड़ता। चूंकि इसके पिलर बहुत कम जमीन घेरते हैं, इसलिए इसे घनी आबादी वाले शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने का सबसे मुफीद जरिया माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें–AI Dating Show: क्या अब खत्म हो जाएंगे इंसानी रिश्ते? AI के साथ डेटिंग करते दिखे साउथ कोरियन सेलिब्रिटीज

विज्ञापन

तकनीकी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।