Breaking News
मानसा में सनसनीखेज घटना; DC के गनमैन ने पत्नी और दो बेटों को मारी गोली, फिर खुद को शूट कियाAmbala Road Accident: अंबाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, लाडवा के मां-बेटे की मौत से मचा कोहरामMBBS student suicide: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली फाइनल ईयर की छात्रा, पुलिस खंगाल रही आत्महत्या की वजह, कैथल की रहने वाली थी शगुनZirakpur firing case: जीरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले तीन कथित शूटरों गिरफ्तारYamunanagar Crime News: यमुनानगर में बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डालकर 10 हजार रुपये लूटे, पुलिस जांच में जुटीमानसा में सनसनीखेज घटना; DC के गनमैन ने पत्नी और दो बेटों को मारी गोली, फिर खुद को शूट कियाAmbala Road Accident: अंबाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, लाडवा के मां-बेटे की मौत से मचा कोहरामMBBS student suicide: हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली फाइनल ईयर की छात्रा, पुलिस खंगाल रही आत्महत्या की वजह, कैथल की रहने वाली थी शगुनZirakpur firing case: जीरकपुर में बिल्डर के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले तीन कथित शूटरों गिरफ्तारYamunanagar Crime News: यमुनानगर में बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डालकर 10 हजार रुपये लूटे, पुलिस जांच में जुटी

Hansi News: चलती कार के डैशबोर्ड से निकला धुआं, देखते ही देखते धू-धू कर जल गई गाड़ी

Hansi News : चलती कार के डैशबोर्ड से निकला धुआं, देखते ही देखते धू-धू कर जल गई गाड़ी

चलती कार के डैशबोर्ड से निकला धुआं, धू-धू कर जल गई गाड़ी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Hansi News: हांसी-भिवानी नेशनल हाईवे पर ढाणा कलां गांव के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। बवानी खेड़ा निवासी राकेश कुमार अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। रात करीब 8:15 बजे जैसे ही वह ढाणा कलां के पास हांसी-दिल्ली नेशनल हाईवे के मुहाने पर पहुंचे, अचानक कार के डैशबोर्ड से गाढ़ा धुआं निकलने लगा।

खतरे की आहट भांपते ही राकेश ने बिना देर किए गाड़ी को सड़क किनारे लगा दिया। उन्होंने तुरंत उतरकर बोनट खोलने का प्रयास किया ताकि धुआं उठने की वजह समझ आ सके, लेकिन बोनट जाम हो चुका था और वह खुला ही नहीं।

विज्ञापन

देखते ही देखते धू-धू कर जली गाड़ी, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक हुई खाक

बोनट खोलने की कोशिश के दौरान ही कार के इंजन से अचानक आग की तेज लपटें निकलने लगीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया। हादसे के वक्त कार में सिर्फ राकेश ही मौजूद थे। सही समय पर गाड़ी से बाहर निकल जाने के कारण उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई, जिससे एक बड़ी जनहानि होने से बच गई। हादसे से घबराए चालक ने तत्काल डायल-112 पर फोन करके पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी।

शार्ट सर्किट की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही डायल-112 की गाड़ी और फायर ब्रिगेड की टीम मुस्तैदी से मौके पर पहुंची। फायर ऑपरेटर राहुल और सुनील कुमार ने बताया कि जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आग पूरी कार को जला चुकी थी। दमकलकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पानी की बौछारें कर आग को शांत किया, लेकिन तब तक गाड़ी का सिर्फ ढांचा ही बचा था।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्राथमिक तौर पर इसे वायरिंग में शार्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।