Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update: प्रदेश के 4 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, कल से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार, तापमान में होगी बढ़ोतरी

VVinita Kohli
Haryana Weather Update: प्रदेश के 4 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, कल से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार, तापमान में होगी बढ़ोतरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तरी हरियाणा के चार जिलों कैथल, करनाल, अंबाला और कुरुक्षेत्र में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों के लिए फिलहाल किसी भी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन फिलहाल शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है। पिछले दो से तीन दिनों से प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कहीं हल्के बादल छाए हुए हैं तो कहीं कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड का अहसास बना हुआ है। चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को कोहरे का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तरी हरियाणा के इन्हीं चार जिलों तक सीमित रहेगा। इसके अलावा 19 जनवरी से प्रदेश में मौसम के मिजाज में और बदलाव आने की संभावना है। आज से ही बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और आने वाले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। इस बदलाव से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन

कई जिलों में बादल छाएंगे

हरियाणा और दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम मिला-जुला रहेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल तो दिखेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में मौसम लगभग साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

कल से बदलेगा मिजाज: इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार (कल) के लिए प्रदेश के कुछ खास हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।