Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Railway Update: हिसार-रोहतक होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 31 मई तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

AAmandeep Singh
Railway Update: हिसार-रोहतक होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 31 मई तक चलेगी, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में मची मारामारी के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से न केवल हरियाणा बल्कि गुजरात और राजस्थान के उन हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी, जो मई के इस तपते महीने में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे हरिद्वार और ऋषिकेश के ठंडे वातावरण में जाने की योजना बना रहे हैं।

यह रहेगा ट्रेन की आवाजाही का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09271 (भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल) 31 मई तक हर रविवार सुबह 04:25 बजे गुजरात के भावनगर से प्रस्थान करेगी। राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों को पार करते हुए यह ट्रेन सोमवार दोपहर 03:00 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09272 (हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस स्पेशल) 1 जून तक हर सोमवार शाम 04:25 बजे हरिद्वार से छूटेगी और तमाम स्टेशनों से होते हुए मंगलवार शाम 04:35 बजे भावनगर पहुंचेगी।

हरियाणा के इन 8 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, पानीपत और रोहतक को सीधा फायदा

यह समर स्पेशल ट्रेन हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बेहद मुफीद साबित होने वाली है। रूट के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सफर तय करते हुए हरियाणा के सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व रूड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हरियाणा के इन प्रमुख व्यापारिक और रिहायशी गढ़ों से सीधे जुड़ाव के कारण स्थानीय लोगों को दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

नियमित ट्रेनों पर घटेगा लोड, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, समर वेकेशन के दौरान भोलेनाथ की नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद अचानक कई गुना बढ़ जाती है। इस रूट पर चलने वाली नियमित गाड़ियां पहले से ही हाउसफुल चल रही हैं और उनमें लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से नियमित ट्रेनों पर से यात्रियों का दबाव काफी हद तक कम होगा और लोगों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।