Breaking News
Rashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौतRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूCheeka road accident: चीका-गुहला रोड पर ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, महिला की इलाज के दौरान मौत

Harsimrat Kaur Badal की अगुवाई में अकाली दल का चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, पंजाब सीएम के आवास की ओर निकाला मार्च

Harsimrat Kaur Badal की अगुवाई में अकाली दल का चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, पंजाब सीएम के आवास की ओर निकाला मार्च

Harsimrat Kaur Badal की अगुवाई में अकाली दल का चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन, पंजाब सीएम के आवास की ओर निकाला मार्च

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Harsimrat kaur Badal :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। शनिवार को इस मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की महिला इकाई ने चंडीगढ़ की सड़कों पर उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बठिंडा से अकाली दल सांसद Harsimrat Kaur Badal के नेतृत्व में एकत्रित हुईं सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला।

प्रदर्शन के दौरान अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। Harsimrat Kaur Badal ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी पर 5 करोड़ रुपये मांगने के जो आरोप लगे हैं, उनकी दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का दावा करने वाली आप सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है।

विज्ञापन

पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, सीएम आवास के बाहर तनावपूर्ण माहौल

मार्च के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ता पुलिस सुरक्षा को भेदते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगीं। चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था और कई स्तरों पर मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद अकाली कार्यकर्ता बैरिकेड्स के पास ही धरने पर बैठ गईं और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले का गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर इन आरोपों पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। हालांकि, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को राजनीतिक से प्रेरित बताया है। वर्तमान में ये सभी आरोप केवल जांच का विषय हैं और किसी भी अदालत में साबित नहीं हुए हैं।

Ajnala Firing News : अजनाला में मामूली विवाद के दौरान चली गोली, कांग्रेस नेता गुरदीप सिरसा की हालत नाजुक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।