Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Ambala Vita Milk Plant: हरियाणा बजट में अम्बाला को बड़ी सौगात, 300 करोड़ का डेयरी प्लांट घोषितv

AAmandeep Singh
हरियाणा बजट में अम्बाला को बड़ी सौगात, 300 करोड़ का डेयरी प्लांट घोषित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अम्बाला। हरियाणा के अम्बाला जिले को डेयरी क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट घोषणा के तहत यहां करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से वीटा मिल्क प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट की क्षमता प्रतिदिन लगभग 5 लाख लीटर दूध प्रोसेस करने की होगी, जिससे आसपास के जिलों के डेयरी किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने अम्बाला स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने करीब 2 करोड़ 80 लाख हरियाणावासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है।

विज्ञापन

रेवाड़ी में भी बनेगा समान क्षमता वाला डेयरी प्लांट

असीम गोयल ने बताया कि अम्बाला के साथ रेवाड़ी जिले में भी लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से वीटा मिल्क प्लांट स्थापित करने की योजना है। इससे प्रदेश में दूध प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ेगी और डेयरी सेक्टर को नई गति मिलेगी।

ऐसे प्लांट बनने से दूध उत्पादकों को अपनी उपज के लिए स्थायी बाजार मिलता है और परिवहन लागत भी कम होती है।

अम्बाला को मिली कई विकास योजनाएं

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि बजट में अम्बाला के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। अम्बाला शहर को उच्च शहरों की श्रेणी में शामिल करना भी एक बड़ी पहल है, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अम्बाला में रेल कनेक्टिविटी सुधारने, नए सेक्टर विकसित करने और अन्य शहरी सुविधाओं को बढ़ाने की योजनाएं भी बजट में शामिल हैं।

चौड़मस्तपुर सीएचसी को भी मिलेगा अपग्रेड

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। इनमें अम्बाला का चौड़मस्तपुर सीएचसी भी शामिल है।

असीम गोयल ने कहा कि इन घोषणाओं से अम्बाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, जिला परिषद चेयरमैन सरदार मक्खन सिंह लबाणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।