Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Board Exam: पानीपत के 2 केंद्रों पर सामूहिक नकल का खुलासा, DC ने रद्द की सभी परीक्षाएं

AAmandeep Singh
पानीपत के 2 केंद्रों पर सामूहिक नकल का खुलासा, DC ने रद्द की सभी परीक्षाएं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शुचिता के दावों की पानीपत में हवा निकल गई है। इसराना और डाहर के परीक्षा केंद्रों से सामूहिक नकल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। डीसी डॉ. वीरेंद्र दहिया ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों केंद्रों की सभी आगामी परीक्षाएं रद्द करने का फरमान सुनाया है। प्रशासन के इस कड़े रुख से नकल माफिया और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले स्टाफ में हड़कंप मच गया है।

सीसीटीवी बंद कर चल रहा था नकल का खेल: पुलिस-टीचिंग स्टाफ घेरे में

विज्ञापन

बोर्ड की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जांच टीम के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर ‘मैनेज’ किया जाता था और नकल कराते समय रिकॉर्डिंग बंद कर दी जाती थी। सबसे गंभीर बात यह है कि इस खेल में बच्चों को नकल रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मी और टीचिंग स्टाफ ही मदद कर रहे थे। डीएसपी सतीश वत्स ने पुष्टि की है कि उन्हें शिक्षा विभाग से शिकायत मिल गई है, जिसमें पुलिस कर्मचारियों और शिक्षकों की सीधी संलिप्तता का जिक्र है।

पहचान छिपाकर ड्यूटी दे रहे थे फर्जी शिक्षक!

डाहर केंद्र पर जब टीम ने छापा मारा तो वहां भारी अनियमितताएं मिलीं। कई शिक्षक और लिपिक बिना किसी आधिकारिक पहचान पत्र के परीक्षा हॉल के भीतर ड्यूटी दे रहे थे। आखिर ये लोग कौन थे और किसकी अनुमति से अंदर दाखिल हुए, इसकी गहराई से जांच की जा रही है। डीसी दहिया ने स्पष्ट किया है कि वे बच्चों का भविष्य खराब करने के पक्ष में नहीं हैं और उन पर सीधे केस दर्ज करने से बच रहे हैं, लेकिन जो कानून हाथ में लेकर परीक्षा की मर्यादा भंग करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

32 छात्रों पर गिरी गाज, पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं पर संशय

अब तक की कार्रवाई में 32 विद्यार्थियों के खिलाफ केस (UMC) बनाया गया है। वहीं, इन केंद्रों पर जो परीक्षाएं पहले हो चुकी हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का क्या होगा, इस पर अंतिम फैसला बोर्ड के आला अधिकारी लेंगे। फिलहाल प्रशासन ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं। यह कार्रवाई प्रदेश भर के उन केंद्रों के लिए एक चेतावनी है जहां नकल के भरोसे परीक्षा पास कराने का रैकेट चल रहा है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।