Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा बजट सत्र: बुढ़ापा पेंशन व बैंक घोटाले पर सदन में तीखी बहस, सीएम सैनी बोले- 578 करोड़ की रिकवरी पूरी

VVinita Kohli
हरियाणा बजट सत्र: बुढ़ापा पेंशन व बैंक घोटाले पर सदन में तीखी बहस, सीएम सैनी बोले- 578 करोड़ की रिकवरी पूरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन पेंशन और बैंक घोटाले को लेकर तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आईडीएफसी बैंक प्रकरण पर बयान देते हुए कहा कि 556 करोड़ रुपए मूल राशि और 22 करोड़ रुपए ब्याज सहित पूरी रकम सरकार के खातों में जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह वसूली 24 घंटे के भीतर कर ली गई। सत्र की शुरुआत में ही पेंशन के मुद्दे पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने आ गए।

पेंशन मुद्दे पर सदन में गरमागरमी

विज्ञापन

कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सवाल उठाया कि वेरिफिकेशन के नाम पर कितनी वृद्धावस्था पेंशन रोकी गई हैं। उन्होंने 2024 के बाद रोकी गई पेंशनों का पैमाना स्पष्ट करने की मांग की। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने जवाब दिया कि डेथ केस के कारण 78 हजार पेंशन बंद हुई हैं और अपात्र पाए जाने पर 5 हजार से ज्यादा पेंशन कटी हैं।

विधायक ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि केवल यह बताया जाए कि कितनी पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रोकी गईं। मंत्री ने कहा कि पूरी जानकारी देना जरूरी है क्योंकि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बुजुर्गों में अफवाह फैला रहा है जबकि सरकार पेंशन बढ़ाकर सम्मान दे रही है।

आईडीएफसी बैंक प्रकरण पर सीएम का बयान

दोपहर बाद आईडीएफसी बैंक से जुड़ा मामला उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी राशि सरकार को मिल चुकी है और रिकवरी 24 घंटे में पूरी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी चंडीगढ़ स्थित बैंक शाखा के लोअर क्लास कर्मचारियों की मिलीभगत से हुई।

सरकार ने आईडीएफसी बैंक चंडीगढ़ और एयू स्मॉल बैंक सेक्टर 32 चंडीगढ़ के कर्मचारियों तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पंचकूला में मामला दर्ज कराया है। जांच एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई है और एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है।

कांग्रेस पर हमला, सदन में हंगामा

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार एक-एक पाई का हिसाब रखती है और पहले की सरकारों में घोटालों की फाइलें दबा दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि उनके पास कई फाइलें मौजूद हैं। इस बयान पर कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और सदन में शोर-शराबा हुआ। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने उन्हें रोक दिया। विपक्ष ने इसे सरकार का ध्यान भटकाने वाला बयान बताया।

विनेश फोगाट और खेल मंत्री में तकरार

जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने गांव रामराय में स्विमिंग पूल निर्माण को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम से सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि क्या दो एकड़ भूमि दान दी गई थी और क्या निर्माण प्रस्ताव विचाराधीन है। मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव व्यवहारिक नहीं है। विनेश ने कहा कि रोज 250-300 बच्चे तालाब में अभ्यास करते हैं और उन्हें एलर्जी हो रही है। उन्होंने मंत्री को तालाब पार करके दिखाने की चुनौती दी। स्पीकर ने सुझाव दिया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रस्ताव लाया जाए।

सत्र से पहले कांग्रेस का पैदल मार्च

सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने एमएलए हॉस्टल से विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मांगों के पोस्टर लेकर पहुंचे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।