Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Budget Session: विधानसभा में राज्यसभा चुनाव पर हंगामे के बीच विपक्ष का वॉकआउट, सीएम का विपक्ष पर तंज

VVinita Kohli
Haryana Budget Session: विधानसभा में राज्यसभा चुनाव पर हंगामे के बीच विपक्ष का वॉकआउट, सीएम का विपक्ष पर तंज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मंत्री कृष्ण बेदी के बीच तीखी बहस हुई। स्पीकर ने आठ कांग्रेस विधायकों को नामित किया, जिसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। बजट सत्र के 12वें दिन यानी मंगलवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सदन में डांस करने लग जाते हैं, जो उचित नहीं है। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि रिकॉर्डिंग निकलवाई जाए, अगर उन्होंने ऐसा किया हो तो वे सदन में माफी मांगेंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ा विवाद

विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार सरकार को घेर रही है। लंच के बाद कांग्रेस विधायकों ने फिर से इस मुद्दे को उठाया और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्पीकर की कार्रवाई और वॉकआउट

स्थिति बिगड़ने पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने आठ कांग्रेस विधायकों को नेम किया। इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इससे विधानसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

मुख्यमंत्री का विपक्ष पर तंज

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शायरी के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न वोट चोरी होती है और न ही ईवीएम में गड़बड़ी होती है। यह व्यवस्था लोगों की अंतरात्मा को जगाने का काम करती है।

वेल में पहुंचे विधायक, नारेबाजी तेज

प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्पीकर को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

साइबर क्राइम पर भी हुआ विवाद

नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने साइबर क्राइम का मुद्दा उठाते हुए सरकार से और कदम उठाने की मांग की। उन्होंने फरीदाबाद और गुरुग्राम में साइबर क्राइम कमिश्नरेट बनाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि साइबर क्राइम विभाग उनकी सरकार की देन है, जिसके बाद फिर से विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।