Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा मंत्रिमंडल ने दिल्ली-पानीपत-करनाल आरआरटीएस गलियारे को मंजूरी दी

VVinita Kohli
हरियाणा मंत्रिमंडल ने दिल्ली-पानीपत-करनाल आरआरटीएस गलियारे को मंजूरी दी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 136 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाने वाला यह द्रुत गति वाला आधुनिक सार्वजनिक परिवहन गलियारा राज्य के शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ेगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत 33,000 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी 7,472 करोड़ रुपये होगी। राज्य सरकार अपनी इस राशि को चरणबद्ध तरीके से जारी करेगी। बयान के अनुसार, परियोजना के तहत हरियाणा में कुल 11 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं, जो एनसीआर के साथ निर्बाध और तीव्र परिवहन सुनिश्चित करेंगे।

मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया है कि डिपो बुनियादी ढांचे की योजना नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) और संबंधित भूमि स्वामित्व एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।