Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार की

VVinita Kohli
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर खर्चों में कटौती की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के काफिले में उनकी कार सहित सात से दस वाहन शामिल थे, लेकिन अब यह संख्या घटाकर चार कर दी गई है।

सैनी बृहस्पतिवार को पंचकुला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चार वाहनों के काफिले में पहुंचे, जिसमें उनकी अपनी कार और एक जैमर वाहन शामिल था। जैमर वाहन एक विशेष सुरक्षा वाहन होता है, जिसमें उच्च-शक्ति वाले रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सिस्टम लगे होते हैं, जो मोबाइल, उपग्रह और रिमोट-कंट्रोल आधारित सिग्नल को बाधित या नष्ट करने में सक्षम होते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह विपक्षी दलों से भी प्रधानमंत्री की अपील पर अमल करने का आग्रह करेंगे, सैनी ने कहा, “जब प्रधानमंत्री अपील करते हैं, तो सभी को उस पर ध्यान देना चाहिए।” हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल चलाकर पहुंचे। कार्यक्रम में सैनी और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने नव-निर्वाचित महापौरों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हाल में भाजपा ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत सहित अन्य नगर निकायों में चुनावों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।