Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Naib Saini Khalistan Threat: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली जान से मारने की धमकी

AAmandeep Singh
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मिली जान से मारने की धमकी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम/चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ईमेल में जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार सुबह गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को भेजे गए इस संदेश में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ शहर के स्कूलों और ट्रेनों में बम धमाके की चेतावनी भी दी गई है।

ईमेल सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस, खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा तंत्र तुरंत सक्रिय हो गए। स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

ईमेल में मुख्यमंत्री को दी गई सीधी चेतावनी

ईमेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम लेते हुए उन्हें सीधे तौर पर धमकी दी गई है। संदेश में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के पास ‘एक मौका’ है और यदि उन्होंने हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन नहीं किया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध किया तो उनकी “जिंदगी खत्म” कर दी जाएगी।

पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने का दावा भी किया गया है।

गुरुग्राम के स्कूल और ट्रेनों को भी बनाया निशाना

धमकी भरे ईमेल में आम लोगों और बच्चों को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। मंगलवार सुबह 7:13 बजे भेजे गए संदेश में दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे गुरुग्राम के स्कूलों में और 3:11 बजे ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाके शुरू होंगे।

यह ईमेल विशेष रूप से डीएवी स्कूल सेक्टर-14, सेक्टर-49 और डीएवी पीपीएसजी को भेजा गया है। संदेश में ‘हरियाणा है खालिस्तान’ और ‘अपने बच्चे बचाओ’ जैसे भड़काऊ नारे भी लिखे गए हैं।

पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा

धमकी की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने संबंधित स्कूलों में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

साइबर सेल ईमेल के स्रोत की कर रही जांच

ईमेल भेजने वाले के रूप में ‘इंजीनियर गुरनाख सिंह’ और ‘डॉ. गुरनिरवैर सिंह’ का नाम दर्ज बताया गया है। साइबर सेल की टीमें ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही हैं ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।