Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

साइकिल पर मंत्री जी: हरियाणा सरकार ने वाहनों के बेड़े में की 50% की कटौती, जानें नया नियम

AAmandeep Singh
साइकिल पर मंत्री जी: हरियाणा सरकार ने वाहनों के बेड़े में की 50% की कटौती, जानें नया नियम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा की सियासत में इन दिनों ‘सादगी’ की नई बयार बह रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीआईपी प्रोटोकॉल और ताम-झाम को दरकिनार करते हुए अपने सुरक्षा काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील के बाद सीएम सैनी ने यह ‘सुधारात्मक’ कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब उनके कारकेड में केवल वही वाहन शामिल होंगे, जो सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य हैं।

जब साइकिल पर निकले मंत्री जी, कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक सादगी का संदेश

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की इस पहल का असर कैबिनेट में भी दिखने लगा है। चंडीगढ़ की सड़कों पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा साइकिल चलाकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। हालांकि, इस दौरान एक विरोधाभासी तस्वीर भी दिखी, जहां मंत्री जी साइकिल पैडल मार रहे थे और उनके पीछे काफिले की गाड़ियां रेंग रही थीं। उधर, कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और सादगी का उदाहरण पेश किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से भी आग्रह किया है कि वे बैठकों के लिए वर्चुअल माध्यम का अधिक प्रयोग करें।

Z+ सिक्योरिटी का प्रोटोकॉल और अब बदली हुई फ्लीट

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। प्रोटोकॉल के मुताबिक, उनके काफिले में 8 से 15 गाड़ियां दौड़ती हैं, जिसमें 10 एनएसजी कमांडो सहित करीब 55 जवान तैनात रहते हैं। सुरक्षा घेरे और स्टाफ के लिए इस्तेमाल होने वाली इन गाड़ियों की संख्या अब घटकर करीब 7 रह जाएगी। सीएम ने एक और बड़ा संकल्प लेते हुए कहा कि वे सप्ताह में एक दिन बिना किसी सरकारी वाहन के अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नई गाड़ियों की खरीद और फालतू एस्कॉर्ट पर रहेगी नजर

सरकार के इस नए फरमान का असर केवल मुख्यमंत्री तक सीमित नहीं रहेगा। अब सभी विभागों में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के पास मौजूद अतिरिक्त वाहनों की समीक्षा की जाएगी। एस्कॉर्ट और फॉलो कारों की तैनाती को तर्कसंगत बनाया जाएगा और विभागीय पूल की गाड़ियों के साझा इस्तेमाल (शेयरिंग) को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि फिजूलखर्ची रोकने के लिए नई गाड़ियों की खरीद पर भी कड़ा नियंत्रण रखा जाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।