Breaking News
Saudi Arabia Attack: सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हमला, एक भारतीय समेत 3 की मौतKarwa Chauth shopping: करवा चौथ पर बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, सजी चूड़ियों और डिजाइनर कंगनों की दुकानेंRohtak Nagar Nigam: रोहतक नगर निगम बैठक में भारी हंगामा, कमिश्नर पर भड़कीं महिला पार्षद, माफी की मांग पर अड़े जनप्रतिनिधिHealth tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’Saudi Arabia Attack: सऊदी अरब में एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हमला, एक भारतीय समेत 3 की मौतKarwa Chauth shopping: करवा चौथ पर बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, सजी चूड़ियों और डिजाइनर कंगनों की दुकानेंRohtak Nagar Nigam: रोहतक नगर निगम बैठक में भारी हंगामा, कमिश्नर पर भड़कीं महिला पार्षद, माफी की मांग पर अड़े जनप्रतिनिधिHealth tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’

CM Nuh Visit: सीएम सैनी ने नूंह में रखी 100 बेड के जिला अस्पताल की आधारशिला, जानें मेवात को क्या-क्या मिला

CM Nuh Visit: सीएम सैनी ने नूंह में रखी 100 बेड के जिला अस्पताल की आधारशिला, जानें मेवात को क्या-क्या मिला

सीएम सैनी ने नूंह में रखी 100 बेड के जिला अस्पताल की आधारशिला, जानें मेवात को क्या-क्या मिला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Nuh Visit: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को मेवात (नूंह) जिले के दौरे पर पहुंचे। नूंह की अनाज मंडी पहुंचने पर सीएम का स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अनाज मंडी परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्कूली बच्चों के मॉडल व रचनात्मक कार्यों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड के अत्याधुनिक जिला सामान्य अस्पताल की आधारशिला रखी।

इस दौरान मंच पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक मोहम्मद इसराइल, सोहना विधायक तेजपाल तंवर सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि, नूंह क्षेत्र से जुड़े इस बड़े प्रशासनिक कार्यक्रम में गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह निमंत्रण के बावजूद नजर नहीं आए, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन

163 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत

नूंह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की कुल 163 करोड़ रुपये लागत की 11 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसमें मांडीखेड़ा नागरिक अस्पताल में नए टीबी कार्यालय भवन और पुन्हाना में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) भवन का लोकार्पण शामिल है।

इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में बेहतर प्राथमिक इलाज सुनिश्चित करने के लिए अडबर, छारोड़ा, कंकर खेड़ी, नई, सिरौली और इंडरी में उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का नींव पत्थर रखा गया। पढ़ेनी और पिनगवां में भी बीपीएचयू भवनों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

मेवात विकास अभिकरण के तहत 100 मॉडल आंगनवाड़ी और खेल मैदानों का तोहफा

स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक ढांचे के लिए मेवात विकास अभिकरण (MDA) की 11.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसके तहत नूंह शहर में एक नया सार्वजनिक पार्क, पिनगवां में खेल स्टेडियम का जीर्णोद्धार, जिले भर में 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय व सोलर पावर प्लांट लगाने जैसे जनहितैषी काम शामिल हैं।

इसके साथ ही जिले के 16 सरकारी स्कूलों में नए खेल मैदान विकसित किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके।

मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और लाहबास में अल्वी भवन का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति’ और ‘मुख्यमंत्री मेवात छात्र प्रतिभा सम्मान योजना’ के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को करीब 92 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि बांटी।

इसके बाद सीएम ने पिनगवां खंड के गांव लाहबास में 86.17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ‘अल्वी भवन’ का शिलान्यास किया। यह भवन भविष्य में गांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बहुउद्देशीय सामुदायिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में काम करेगा।

शिक्षकों के ओरिएंटेशन प्रोग्राम और समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षकों (PRTs) के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नए शिक्षकों को निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों का भविष्य संवारने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रमों के बाद सीएम सैनी ने मेवात विकास बोर्ड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटी चिलचिलाती गर्मी, मानसून की सुस्ती से बढ़ा पारा, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।