Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी ने सड़क को 24 घंटे में गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया

VVinita Kohli
हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी ने सड़क को 24 घंटे में गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर उमंग भारद्वाज चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क को गड्ढा-मुक्त करने का सोमवार को निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जनकल्याणकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, बैठक में प्रस्तुत 17 शिकायतों में से 12 का निपटारा किया गया और शहर की सभी सड़कों को एक महीने के भीतर सुगम्य बनाने का आदेश दिया गया। सैनी ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी), नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को अतिक्रमण हटाने और नियमों के अनुसार मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।

सेक्टर-85 स्थित कार्नेशन रेजिडेंसी में लंबे समय से चले आ रहे सड़क अवरोध के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति की रिपोर्ट के बाद एक बिल्डर ने विवादित निजी भूमि खरीद ली है। उन्होंने सेक्टर-86 को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाली 24- मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण दो सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। सैनी ने सूरत नगर फेज-1 में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए एक महीने की समय-सीमा तय की है। उन्होंने अधिकारियों को रुके हुए पानी की निकासी के लिए तत्काल पंप लगाने तथा जल निकासी प्रणालियों को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी के विधायक बिमला चौधरी और सोहना के विधायक तेजपाल तंवर उपस्थित थे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।