Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में पेंशनर्स को लगा झटका: कर्मचारियों का 9% तक बढ़ा DA, लेकिन पेंशनर्स को करना होगा इंतजार

AAmandeep Singh
हरियाणा में पेंशनर्स को लगा झटका: कर्मचारियों का 9% तक बढ़ा DA, लेकिन पेंशनर्स को करना होगा इंतजार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा की सैनी सरकार ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे सरकारी कर्मचारियों को तो बड़ी राहत दे दी है, लेकिन प्रदेश के करीब 3 लाख पेंशनभोगियों के हिस्से फिलहाल ‘इंतजार’ ही आया है। वित्त विभाग द्वारा जारी ताजा आदेशों के मुताबिक, महंगाई भत्ते (DA) में की गई यह बढ़ोतरी केवल अभी ड्यूटी कर रहे रेगुलर कर्मचारियों पर ही लागू होगी।

आमतौर पर कर्मचारियों का डीए बढ़ने के साथ ही पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) में भी इजाफा कर दिया जाता है, मगर इस बार वित्त विभाग ने पेंशनभोगियों के लिए अलग से कोई आदेश जारी नहीं किया। इस तकनीकी पेच के कारण प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

विज्ञापन

किसे कितना मिलेगा फायदा?

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग कुमार गुप्ता की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पांचवें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का डीए 474% से बढ़ाकर अब 483% कर दिया गया है। यानी सीधे तौर पर 9 फीसदी की मोटी बढ़ोतरी।

वहीं, छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों के डीए में 5% का इजाफा किया गया है, जिससे उनका भत्ता 257% से बढ़कर 262% हो गया है। यह बढ़ा हुआ पैसा जून की सैलरी में जुड़कर आएगा। साथ ही, साल के शुरुआती चार महीनों का एरियर भी कर्मचारियों के खातों में एकमुश्त डाला जाएगा।

3 लाख पेंशनर्स की नजरें अब सरकार पर

हरियाणा में मौजूदा समय में लगभग 3 लाख से अधिक पेंशनर हैं, जो महंगाई के इस दौर में राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना है कि महंगाई की मार उन पर भी उतनी ही है, जितनी कार्यरत कर्मचारियों पर, ऐसे में भेदभाव पूर्ण आदेश समझ से परे है।

हालांकि, सचिवालय के गलियारों में चर्चा है कि सरकार जल्द ही पेंशनर्स के लिए अलग से फाइल को मंजूरी दे सकती है। फिलहाल, सभी विभागाध्यक्षों और बोर्ड-निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की कागजी प्रक्रिया को समय रहते पूरा कर लें ताकि जून में उन्हें बढ़ा हुआ वेतन मिल सके।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।