Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: हरियाणा में नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: 1468 करोड़ के 32 विकास कार्यों को दी हरी झंडी

AAmandeep Singh
Haryana News: हरियाणा में नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला: 1468 करोड़ के 32 विकास कार्यों को दी हरी झंडी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा में कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास के मोर्चे पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) की अहम बैठक में कुल 1468.25 करोड़ रुपए की 32 बड़ी विकास परियोजनाओं पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इस भारी-भरकम निवेश के जरिए जहां एक तरफ गांवों में खेती-किसानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, वहीं दूसरी तरफ शहरों में पेयजल, सीवरेज और सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

खेतों की सेहत सुधारने को खुलेंगी 52 आधुनिक लैब

विज्ञापन

इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला अन्नदाताओं के हित में लिया गया है। सरकार ने प्रदेश में 52 नई आधुनिक स्टेटिकल कृषि लैब स्थापित करने की योजना को स्वीकृति दी है। इन हाई-टेक लैब्स में खेतों की मिट्टी की वैज्ञानिक जांच की जाएगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि मिट्टी में नाइट्रोजन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा कितनी है। सरकार का अनुमान है कि इस व्यवस्था से हर साल सूबे के करीब 12 लाख किसानों की भूमि के नमूनों की मुफ्त जांच होगी, जिससे खेतों में अंधाधुंध खाद के इस्तेमाल पर रोक लगेगी और फसलों की पैदावार सुधरेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाने के लिए मंत्रियों और अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं।

जमीन के मुकदमों और रजिस्ट्री के खेल पर लगेगी लगाम

राजस्व विभाग के कामकाज में पारदर्शिता लाने और अदालतों के चक्कर काट रहे आम लोगों को राहत देने के लिए भी बड़ा कदम उठाया गया है। बैठक में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत वाले ‘राजस्व कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम’ को मंजूरी दी गई है। इस नए डिजिटल सिस्टम के पूरी तरह एक्टिव होते ही जमीन के बंटवारे, इंतकाल (म्यूटेशन) और जमीनी विवादों से जुड़े मामलों की फाइलें ऑनलाइन ट्रैक होंगी। इससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि तय समय सीमा के भीतर विवादों का निपटारा भी संभव हो सकेगा।

कौशल्या डैम का पक्का निर्माण और हिसार एयरपोर्ट को पानी

इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर सरकार ने सूबे के कई जिलों की पुरानी मांगों को पूरा किया है। पंचकूला के कौशल्या डैम को पक्का करने की परियोजना को हरी झंडी दी गई है, जिससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। वहीं, हिसार एयरपोर्ट के लिए कच्चे पानी की निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था और सिरसा व अंबाला में नए वॉटर व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा जींद, रेवाड़ी, होडल, कुंडली और गन्नौर जैसे औद्योगिक व शहरी इलाकों में बिजली और ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में बनेगा भव्य गुरु रविदास भवन, आयुष को मिले 465 करोड़

सांस्कृतिक और सामाजिक ताने-बाने को संजोने के लिए कुरुक्षेत्र के सेक्टर-33 में करीब 76.60 करोड़ रुपए की लागत से भव्य गुरु रविदास भवन एवं म्यूजियम का निर्माण कराया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय परिसर में एक विशाल आयुष अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस महत्वाकांक्षी अस्पताल परियोजना पर कुल 465 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे राज्य में पारंपरिक और प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।