Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA में 2% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 60 फीसदी महंगाई भत्ता

AAmandeep Singh
हरियाणा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: DA में 2% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 60 फीसदी महंगाई भत्ता
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा।  हरियाणा के सरकारी गलियारों से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य के मुलाजिमों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी ताजा आदेशों के मुताबिक, अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर सीधे 60 फीसदी हो गया है। सरकार के इस कदम से न केवल सेवारत कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी, बल्कि रिटायरमेंट की जिंदगी गुजार रहे बुजुर्ग पेंशनरों की जेब में भी अतिरिक्त राशि आएगी।

जनवरी 2026 से मिलेगा लाभ, एरियर का भी रास्ता साफ

विज्ञापन

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को पिछले चार महीनों का बकाया यानी एरियर भी दिया जाएगा। विभाग के मुताबिक, बढ़े हुए भत्ते का भुगतान मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ जोड़कर किया जाएगा। वहीं, जनवरी से लेकर अप्रैल तक के एरियर की राशि का भुगतान जून 2026 में अलग से किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को एक साथ अच्छी-खासी रकम मिलने की उम्मीद है।

राउंड फिगर में होगा गणना का खेल

सरकार ने भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक विशेष नियम भी स्पष्ट किया है। डीए और डीआर के कैलकुलेशन के दौरान यदि राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश आता है, तो उसे अगले पूरे रुपये में तब्दील कर दिया जाएगा। वहीं, अगर राशि 50 पैसे से कम बैठती है, तो उसे गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से सभी विभागों में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

7वें वेतन आयोग वालों की चांदी

गौरतलब है कि इस फैसले का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा जो 7वें वेतन आयोग के ढांचे के तहत वेतन या पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में, जब आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ रहा है, सरकार के इस फैसले को एक बड़े ‘बूस्टर’ के तौर पर देखा जा रहा है। सचिवालय से लेकर फील्ड में तैनात कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इससे उनकी क्रय शक्ति में सुधार होगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।