Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana HCS Officers Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 4 HCS अफसरों के तबादले, पंचकूला-लाडवा को मिले नए SDM

Haryana HCS Officers Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 4 HCS अफसरों के तबादले, पंचकूला-लाडवा को मिले नए SDM

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, 4 HCS अफसरों के तबादले, पंचकूला-लाडवा को मिले नए SDM

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana HCS Officers Transfer: हरियाणा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने गुरुवार को हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले व नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से राज्यपाल के आदेश पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के तहत करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों के उपमंडल स्तर पर अहम बदलाव किए गए हैं।

राजेश सोनी संभालेगे लाडवा की कमान, अनुभव मेहता पहुंचे घरौंडा

विज्ञापन

आदेशों के अनुसार, वर्ष 2020 बैच के एचसीएस अधिकारी राजेश कुमार सोनी को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा का नया सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) यानी एसडीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह करनाल जिले के घरौंडा में एसडीएम के पद पर तैनात थे।

राजेश सोनी लाडवा में अनुभव मेहता (HCS 2019) का स्थान लेंगे। सरकार ने अनुभव मेहता को लाडवा से स्थानांतरित करते हुए अब घरौंडा के सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) की कमान सौंपी है। हालांकि, नई तैनाती के बावजूद अनुभव मेहता के पास कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, करनाल के ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रशासन) का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह ही बना रहेगा।

मन्नत राणा बनीं पंचकूला की नई एसडीएम, चंद्रकांत कटारिया को मिला नया विभाग

प्रशासनिक फेरबदल की इसी कड़ी में पंचकूला के उपमंडल प्रशासन में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 2023 बैच की युवा एचसीएस अधिकारी मन्नत राणा को पंचकूला का नया एसडीएम (सिविल) नियुक्त किया गया है। मन्नत राणा इससे पहले हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड में सचिव (सेक्रेटरी) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं।

वहीं, पंचकूला के निवर्तमान एसडीएम चंद्रकांत कटारिया (HCS 2020) को उपमंडल की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए राज्य स्तरीय विभागों में अहम भूमिका दी गई है। उन्हें अब ज्वाइंट डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर (हरियाणा) तथा ज्वाइंट डायरेक्टर, फॉरेन कोऑपरेशन (हरियाणा) के पद पर तैनात किया गया है।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल कामकाज में गतिशीलता लाने और जनहित से जुड़ी विभागीय योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून धीमा, अंबाला-करनाल में 51% कम बरसे बादल, भिवानी में 117% ज्यादा बारिश, जानें वजह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।