Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Heritage Walk: हरियाणा में ₹500 में घूमें 6 ऐतिहासिक जगहें, 30 मई को शुरू हो रही 'हेरिटेज सिटी वॉक'

GGaganpreet Kaur
हरियाणा में ₹500 में घूमें 6 ऐतिहासिक जगहें, 30 मई को शुरू हो रही 'हेरिटेज सिटी वॉक'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा सरकार अब प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों और पौराणिक किस्सों को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में आगामी 30 मई को राज्य में ‘हेरिटेज एंड सिटी वॉक’ का आयोजन होने जा रहा है। स्थानीय पर्यटन को रफ्तार देने के मकसद से शुरू की गई इस मुहिम का यह दूसरा संस्करण है। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने इस विशेष वॉक का आधिकारिक ब्रोशर लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महाभारत काल के गौरवशाली अतीत और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है।

500 रुपये के टिकट में गाइड से लेकर नाश्ते तक का इंतजाम

विज्ञापन

विभाग ने इस दो घंटे के सफर को बेहद किफायती और सुगम बनाने की कोशिश की है। वॉक में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये का मामूली शुल्क तय किया गया है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या क्यूआर कोड स्कैन करके इसके लिए बुकिंग की जा सकती है। सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले इस भ्रमण के दौरान पर्यटकों को भटकना न पड़े, इसके लिए हर जगह गाइड मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर शख्स को विभाग की तरफ से पानी की बोतल, चाय-कॉफी, एक आकर्षक टोपी और हल्का नाश्ता भी दिया जाएगा।

पंचकूला से कुरुक्षेत्र तक, इन 6 रूट्स पर घूमेंगे पर्यटक

इस बार की वॉक के लिए पर्यटन विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों को कवर करते हुए बेहद दिलचस्प रूट तैयार किए हैं:

पंचकूला (पिंजौर व मोरनी): पर्यटकों को मशहूर यादवेंद्र गार्डन, भीमा देवी मंदिर संग्रहालय, गुरुद्वारा मंजी साहिब, धारामंडल, प्राकृतिक बावड़ी और ऐतिहासिक मोरनी किले का दीदार कराया जाएगा।

कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी में ज्योतिसर तीर्थ, पवित्र सरोवर, भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप और महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय मुख्य आकर्षण होंगे।

फरीदाबाद व बल्लभगढ़: फरीदाबाद में सूरजकुंड जलाशय से लेकर असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य तक की वॉक होगी, जबकि बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल और रानी की छतरी के इतिहास से लोग वाकिफ होंगे।

रेवाड़ी: अहीरवाल के इस बेल्ट में सैंडपाइपर पर्यटक परिसर से लेकर ऐतिहासिक बड़ा तालाब तक का सफर तय किया जाएगा।

धरोहरों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये

इससे पहले सरकार ने 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस पर पहली बार ऐसी वॉक का सफल आयोजन किया था। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कहते हुए बताया कि सरकार राज्य के पुराने पर्यटन स्थलों के विकास, उनके संरक्षण और सौंदर्याकरण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है। पिंजौर, कालका और तीतरताल जैसे प्राचीन महत्व के इलाकों को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है ताकि देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।