Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana IAS Transfer List: हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल: CMO से साकेत कुमार की छुट्टी, 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले

AAmandeep Singh
हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल: CMO से साकेत कुमार की छुट्टी, 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने बुधवार की देर रात प्रशासनिक अमले में एक ऐसा फेरबदल किया है, जिसने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 15 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलते हुए न केवल कामकाज की गति बढ़ाने की कोशिश की है, बल्कि दागदार छवि वाले अधिकारियों को सख्त संदेश भी दिया है। इस पूरी कवायद का सबसे चौंकाने वाला पहलू मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से साकेत कुमार की विदाई रहा। अतिरिक्त प्रधान सचिव (APS) के पद पर तैनात साकेत कुमार को हटाकर अब अभिलेखागार विभाग (Archives) की जिम्मेदारी दी गई है। चर्चा है कि आईडीएफसी (IDFC) बैंक धोखाधड़ी मामले में नाम सामने आने के बाद सरकार ने यह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की है।

बैंक फ्रॉड केस बना तबादलों का आधार!

विज्ञापन

इस फेरबदल की पटकथा असल में उस 150 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस से जुड़ी मानी जा रही है, जिसने पिछले कुछ दिनों से हरियाणा की राजनीति को गर्माया हुआ है। सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जिन तीन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जांच की मंजूरी मांगी थी, सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से महत्वपूर्ण विभागों से मुक्त कर दिया है। पंकज अग्रवाल और डीके बेहरा, जो अब तक रसूखदार पदों पर थे, उन्हें क्रमशः आर्किटेक्चर और राजस्व विभाग में सचिव लगाकर साइडलाइन कर दिया गया है। ये सभी अधिकारी पूर्व में पंचायत विभाग में तैनात रहे थे, जहां फंड की हेराफेरी के आरोप लगे हैं।

अनुराग अग्रवाल और विजयेन्द्र कुमार का कद बढ़ा

एक तरफ जहां कुछ अफसरों पर गाज गिरी, वहीं कुछ अधिकारियों का कद और भरोसा और भी बढ़ गया है। सीनियर आईएएस विनीत गर्ग को प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वहीं, अनुराग अग्रवाल अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के साथ-साथ सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की भी कमान संभालेंगे। विजयेन्द्र कुमार को कृषि विभाग के साथ-साथ अब विकास एवं पंचायत विभाग जैसा अहम जिम्मा सौंपा गया है। यह साफ संकेत है कि सरकार उन अधिकारियों पर दांव खेल रही है, जिनकी कार्यशैली बेदाग और परिणाम देने वाली रही है।

गुरुग्राम और करनाल को मिले नए डीसी

प्रशासनिक फेरबदल का असर फील्ड पर भी साफ दिख रहा है। गुरुग्राम के डीसी रहे अजय कुमार को अब मुख्यमंत्री का डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-II (नया पद) बनाकर चंडीगढ़ बुलाया गया है। उनकी जगह करनाल के डीसी उत्तम सिंह को गुरुग्राम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तम सिंह की छवि एक तेज-तर्रार और मेहनती अधिकारी की रही है, जिसके चलते उन्हें साइबर सिटी का जिम्मा मिला है। वहीं, रोहतक से आनंद कुमार शर्मा को प्रमोट कर करनाल का नया डीसी और स्मार्ट सिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।