Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अन्नदाता, रोजगारदाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा बन रहा केंद्र बिंदू: सीएम नायब सैनी

VVinita Kohli
अन्नदाता, रोजगारदाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा बन रहा केंद्र बिंदू: सीएम नायब सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अन्नदाता, रोजगार दाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा आज केंद्र बिंदू बन रहा है। सांझे प्रयास के साथ हरियाणा प्रदेश राष्ट्र हित में अपनी सक्रिय भागीदारी अदा कर रहा है और विकास की गति में हरियाणा सदैव अग्रणी रहेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्री बजट कंसलटेशन सेशन के पहले दिन के समापन सत्र में बोल रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रुप से होगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है, जहां एक ओर किसान अन्नदाता के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वहीं देश की सीमाओं पर हमारे युवा सजग प्रहरी बन हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। आज हरियाणा कृषि के साथ ही खेल व औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, वे अत्यंत सराहनीय और उपयोगी हैं। पहले के बजट में भी ऐसे कई सुझावों को शामिल किया गया था, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशवासियों को मिले हैं।

विकसित हरियाणा विजन पर आगे बढ़ रहा है हरियाणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब हरियाणा प्रदेश ‘विजन 2047’ को लेकर आगे बढ़ रहा है, तो विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों में नवाचार, रोजगार और ज्ञान आधारित विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा तीव्र गति से प्रगति करेगा। इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति से न केवल उसके परिवार बल्कि समाज का भी विकास होता है। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज, मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखते हैं। हरियाणा सरकार ने इसी सोच के साथ आधुनिक जांच और उपचार सुविधाओं को आमजन तक सुलभ बनाया है और प्रदेश में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत सीटी स्कैन, एमआरआई, हैमो डायलिसिस और कैथ लैब जैसी उन्नत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में सोवाका लैब के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उद्घाटन समारोह में डॉ. लाल पैथ लैब के चेयरमैन पद्मश्री ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आज किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार इसके अलावा भी अनेक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया करवा रही है।

 

मेडिकल व हेल्थ हब बन रहा गुरुग्राम  

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेडिकल व हेल्थ हब के रूप में गुरुग्राम की अपनी विशिष्ट पहचान बन रही है और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में आज एक और मील का पत्थर इस लैब के रूप में स्थापित होने से मजबूत सुरक्षा चक्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह लैब स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाएगी। उन्होंने गरीब व जरूरतमंद लोगों को भी विशेष सुविधाएं देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 के मद्देनजर गुरुग्राम में आयोजित प्री बजट सेशन के दौरान एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिकों को राज्य के बजट निर्माण प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी तथा अंग्रेजी तीनों भाषाओं में अपने सुझाव दिए जा सकते हैं, जिससे समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म हमारी पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता तथा सहभागी शासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक, विशेषज्ञ और हितधारक सीधे सरकार से जुड़ सकेंगे। अपने व्यावहारिक सुझाव साझा कर सकेंगे और बजट निर्माण की प्रक्रिया को अधिक खुला, निरंतर और संवाद से परिपूर्ण बना सकेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।