Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: 9.76 लाख बहनों के खातों में आई 7वीं किस्त, सीएम सैनी ने जारी किए 205 करोड़

AAmandeep Singh
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: 9.76 लाख बहनों के खातों में आई 7वीं किस्त, सीएम सैनी ने जारी किए 205 करोड़
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के अंत्योदय परिवारों और किसानों को बड़ी आर्थिक सौगात दी है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक क्लिक’ के जरिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी। सबसे बड़ी राहत प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाओं को मिली है, जिनके खातों में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की सातवीं किस्त के तौर पर 205 करोड़ रुपये पहुंचे। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना है और आज का यह वितरण उसी कड़ी का हिस्सा है।

छात्रवृत्ति अब सीधे केंद्र से कनेक्ट, बिचौलियों का खेल खत्म

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े सुधार का ऐलान करते हुए बताया कि अब हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के छात्रों की छात्रवृत्ति को केंद्र सरकार के ‘राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल’ (NSP) के साथ जोड़ दिया गया है। इस कदम से न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि भुगतान में होने वाली देरी भी खत्म होगी। आज इसी पोर्टल के जरिए 64,923 विद्यार्थियों के खातों में 100 करोड़ 45 लाख रुपये की स्कॉलरशिप भेजी गई। इस मौके पर उनके साथ एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा और सूचना विभाग के महानिदेशक केएम पांडूरंग भी मौजूद रहे।

अन्नदाताओं के लिए ‘न्याय’: फसल मुआवजे और सब्सिडी की सौगात

किसानों और गृहणियों के बजट को राहत देते हुए सीएम सैनी ने बताया कि 11.23 लाख महिलाओं के खातों में रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38.54 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं, खरीफ 2025 में प्राकृतिक आपदा से फसल गंवाने वाले 1.50 लाख किसानों को 370.52 करोड़ रुपये का मुआवजा सीधा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को करीब 9,888 करोड़ रुपये का क्लेम दिया जा चुका है, जो सरकार की किसान हितैषी नीति का प्रमाण है।

आढ़तियों के चक्कर से आजादी, J-Form अब व्हाट्सएप पर

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने तकनीक का एक और बड़ा समावेश किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी सीजन की खरीद के दौरान अब किसानों को ‘जे-फॉर्म’ (J-Form) लेने के लिए आढ़तियों की दुकानों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए एक नया ऐप शुरू किया गया है, जिससे यह फॉर्म सीधे किसान के व्हाट्सएप नंबर पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा, शहरों में घर बनाने वालों के लिए ‘ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम’ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से नक्शा पास कराने में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और लोगों का समय भी बचेगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।