Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Mandi Electronic Weighing: हरियाणा की मंडियों में नई व्यवस्था, अब इलेक्ट्रॉनिक कांटों से होगी फसल की तौल

AAmandeep Singh
हरियाणा की मंडियों में नई व्यवस्था, अब इलेक्ट्रॉनिक कांटों से होगी फसल की तौल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। हरियाणा में रबी सीजन की फसल लेकर मंडियों में पहुंचने वाले किसानों के लिए इस बार तौल व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने सरसों और गेहूं की खरीद के दौरान वजन में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत अब मंडियों में फसल का वजन इलेक्ट्रॉनिक कांटों से करना अनिवार्य होगा।

सरकार का कहना है कि इससे किसानों को अपनी उपज का सही वजन मिलेगा और तौल से जुड़े विवाद कम होंगे। मंडियों में अक्सर किसानों की ओर से वजन कम होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड ने जारी किए निर्देश

हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सभी आढ़तियों को आदेश दिए हैं कि वे नई व्यवस्था का सख्ती से पालन करें। मंडियों में काम करने वाले आढ़तियों को इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें खरीदनी होंगी और उसी से फसल का वजन करना होगा।

अब तक कई मंडियों में पुराने कांटों से ही सरसों और गेहूं की तौल की जाती थी। इसी कारण कई बार वजन कम होने के आरोप लगते थे और किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद भी हो जाते थे।

27 मार्च से सरसों और 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद

प्रदेश की मंडियों में रबी सीजन के तहत 27 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके बाद 1 अप्रैल से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू की जाएगी।

सरकारी एजेंसियां यह खरीद आढ़तियों के माध्यम से करती हैं, इसलिए तौल की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

किसानों को मिलेगा सही वजन देखने का मौका

रेवाड़ी मार्केट कमेटी के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि फसल तौल में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस बार इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन अनिवार्य की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी आढ़तियों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मनीष कुमार के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वजन होने पर किसान खुद अपनी फसल का सही वजन मौके पर देख सकेंगे। इससे तौल को लेकर होने वाले विवादों में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।