Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Municipal Corporation Election: हरियाणा नगर निगम चुनाव का ऐलान: 10 मई को वोटिंग, जानें सोनीपत-अंबाला-पंचकूला का पूरा शेड्यूल

AAmandeep Singh
हरियाणा नगर निगम चुनाव का ऐलान: 10 मई को वोटिंग, जानें सोनीपत-अंबाला-पंचकूला का पूरा शेड्यूल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के शहरी निकायों में सत्ता के संग्राम का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों—सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इन तीनों ही नगरों में आगामी 10 मई को मतदान होगा। आयोग के इस फैसले के साथ ही संबंधित जिलों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आदर्श चुनाव आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

यह रहेगा नामांकन और स्क्रूटनी का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की विधिवत अधिसूचना 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है। नाम वापसी के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे, जिसके बाद चुनावी प्रचार अपने चरम पर होगा।

13 मई को खुलेगा हार-जीत का पिटारा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। यदि किसी वार्ड या बूथ पर पुनर्मतदान की आवश्यकता पड़ी, तो उसके लिए 12 मई का दिन सुरक्षित रखा गया है। अंततः 13 मई को मतों की गणना की जाएगी और उसी दिन शाम तक चुनावी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, पंचायती राज संस्थाओं के खाली पदों पर होने वाले उपचुनावों की गिनती मतदान वाले दिन ही संपन्न कर ली जाएगी।

शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाता तैयार

इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। जहां सत्ताधारी गठबंधन अपनी उपलब्धियों के दम पर मैदान में उतरने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष स्थानीय मुद्दों और विकास के दावों को लेकर सरकार को घेरने की योजना बना रहा है। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में होने वाले ये चुनाव न केवल स्थानीय विकास की दिशा तय करेंगे, बल्कि प्रदेश की भावी राजनीति के मूड को भी भांपने का काम करेंगे। प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।