Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Municipal Election: 'वोट दो और शादी करवाओ', बीजेपी विधायक बिमला चौधरी का कुंवारों से अनोखा वादा

AAmandeep Singh
'वोट दो और शादी करवाओ', बीजेपी विधायक बिमला चौधरी का कुंवारों से अनोखा वादा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव का रण पूरी तरह सज चुका है। आरोप-प्रत्यारोप और वादों की झड़ी के बीच भाजपा प्रत्याशी विनीता पिप्पल के समर्थन में गोल चक्कर पर एक जनसभा आयोजित की गई थी। मंच पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के तौर पर बैठी थीं। चुनावी भाषणों में अक्सर सड़क, बिजली और पानी की बात होती है, लेकिन जब पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने माइक थामा, तो उन्होंने सीधे युवाओं की दुखती रग पर हाथ रख दिया।

“अब कोई कुंवारा नहीं रहेगा”

विज्ञापन

बिमला चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक और मजाकिया लहजे में कहा, “मेरी माताओं-बहनों, आप विनीता को जिताकर भेजो। विकास की जिम्मेदारी तो हमारी है ही, लेकिन आज मैं इस मंच से एक और गारंटी देती हूं। जिन युवाओं की शादियां नहीं हो रही हैं या जो कुंवारे बैठे हैं, उनकी शादी कराने का जिम्मा भी मेरा है। आप बस आशीर्वाद दीजिए, फिर देखिए।” विधायक के इस बयान के बाद भीड़ में मौजूद युवाओं ने जमकर तालियां बजाईं और पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।

मैरिज ब्यूरो या सियासत? मंत्री ने ली चुटकी

विधायक के इस ‘मैरिज ब्यूरो’ वाले वादे पर पास बैठी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए चुटकी ली और कहा, “आज तो बिमला जी ने गजब ही कर दिया! विकास की बात तो ठीक थी, लेकिन अब तो लगता है इन्होंने रेवाड़ी में मैरिज ब्यूरो ही खोल दिया है।” हालांकि, आरती राव ने यह भी कहा कि बिमला जी अपना वादा पूरा भी करेंगी।

पत्रकारों के सामने भी अडिग रहीं विधायक

जनसभा के बाद जब पत्रकारों ने इस अनोखे वादे पर सवाल पूछा, तो बिमला चौधरी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ कहा कि अगर हमारा चेयरमैन बनता है, तो वह निजी तौर पर भी युवाओं की शादियां करवाने में मदद करेंगी। उन्होंने हंसते हुए नारा दिया— “पहले वोट करो और फिर शादी करवाओ।”

चुनाव का गणित

गौरतलब है कि हरियाणा में इस बार निकाय चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर हैं। पंचकूला, सोनीपत और अंबाला के साथ-साथ रेवाड़ी में भी 10 मई को वोट डाले जाएंगे। जहां विपक्षी दल बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बना रहे हैं, वहीं भाजपा विधायक के इस ‘शादी कार्ड’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह है कि 13 मई को जब नतीजे आएंगे, तो कितने कुंवारों की उम्मीदों पर ‘कमल’ खिलता है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।