Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: फरीदाबाद में एडिशनल एसएचओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस में राहत देने के बदले मांगे पैसे 40 हजार

VVinita Kohli
Haryana News: फरीदाबाद में एडिशनल एसएचओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, एक्सीडेंट केस में राहत देने के बदले मांगे पैसे 40 हजार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार रात छांयसा थाने में तैनात एडिशनल एसएचओ एसआई प्रदीप को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी पर सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई से राहत देने के बदले पैसे मांगने का आरोप लगा है। एसीबी टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

मामला फरीदाबाद के गांव छांयसा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में बाइक सवार रोहित और उसका मामा घायल हो गए थे। घायल पक्ष ने वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी जांच एसआई प्रदीप कर रहे थे।

विज्ञापन

समझौते के बाद भी मांगी रिश्वत

दोनों पक्ष एक ही गांव के रहने वाले थे इसलिए कुछ समय बाद उनके बीच आपसी समझौता हो गया। समझौते की जानकारी जांच अधिकारी एसआई प्रदीप को भी दे दी गई थी। आरोप है कि समझौते के आधार पर केस खत्म करने और आगे की कार्रवाई से राहत देने के लिए एसआई प्रदीप ने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

एसीबी ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। गुरुवार रात जैसे ही एसआई प्रदीप ने शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए लिए एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी पुलिसकर्मी को अपने साथ ले गई। अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने पहले भी किसी अन्य मामले में लोगों से रिश्वत ली थी।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का दावा

अधिकारियों का कहना है कि फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के मामलों पर एसीबी लगातार नजर रखे हुए है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।