Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: पंचकूला नगर निगम की सावधि जमा संबंधी अनियमितता के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

VVinita Kohli
Haryana News: पंचकूला नगर निगम की सावधि जमा संबंधी अनियमितता के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने पंचकूला नगर निगम की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में जमा लगभग 150 करोड़ रुपये की सावधि जमा रसीदों में कथित अनियमितताओं के संबंध में मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति कपिल पंजाब के राजपुरा का निवासी है और सह-आरोपी रजत दहरा (जो पुलिस हिरासत में है) का परिचित है। 

बयान में बताया गया कि कपिल को सरहिंद से पकड़ा गया। बयान के मुताबिक, पंचकूला नगर निगम के खाते से कपिल के बैंक खाते में 2.36 करोड़ रुपये अंतरित किए गए थे। नगर निगम ने अपने आधिकारिक रिकॉर्ड और कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में जमा राशि में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का दावा किया था।

पंचकूला नगर आयुक्त के अनुसार, सावधि जमा रसीदों में पाई गई गड़बड़ी लगभग 150 करोड़ रुपये की थी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने इससे पहले दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार किया था, जो अपराध के समय बैंक में ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ था। ब्यूरो ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति रजत दहरा को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।