Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान योजना ठप, 400 से ज्यादा निजी अस्पतालों की हड़ताल, 1200 करोड़ का क्लेम अटका

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान योजना ठप, 400 से ज्यादा निजी अस्पतालों की हड़ताल, 1200 करोड़ का क्लेम अटका

हरियाणा में आयुष्मान योजना ठप, 400 से ज्यादा निजी अस्पतालों की हड़ताल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा साबित हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा पिछले छह महीनों से योजना का बजट जारी न किए जाने से खफा निजी अस्पताल संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर आज प्रदेश भर के 400 से अधिक निजी अस्पतालों में सांकेतिक हड़ताल रखी गई है।

अस्पताल संचालकों का स्पष्ट कहना है कि बजट न मिलने से अब अस्पतालों को चलाना मुमकिन नहीं रह गया है। नतीजतन, आज पूरे हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाला कैशलेस इलाज पूरी तरह बंद रहेगा और मरीजों को सेवाएं नहीं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

अकेले हिसार का 250 करोड़ बकाया, आर्थिक संकट से जूझ रहे अस्पताल संचालक

IMA के जिलाध्यक्ष डॉ. गुरनीश सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पिछले 6 महीनों से आयुष्मान भारत का भुगतान नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि अकेले हिसार जिले के अस्पतालों का करीब 250 करोड़ रुपये और पूरे प्रदेश का लगभग 1200 करोड़ रुपये का क्लेम अटका पड़ा है।

इतने लंबे समय तक फंड रुकने से अस्पतालों के सामने रोजमर्रा के खर्चे पूरे करना मुश्किल हो गया है। दवाइयों की नई खेप खरीदने, महंगे उपकरणों के रखरखाव और डॉक्टरों व स्टाफ को वेतन देने में भारी आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है। संचालकों के मुताबिक, मजबूरी में आकर ही 1 सितंबर को यह सांकेतिक कदम उठाना पड़ा है।

सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा बोझ, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

निजी अस्पतालों में आयुष्मान सेवाएं ठप होने से सबसे ज्यादा मार गरीब और गंभीर मरीजों पर पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों में सुपर-स्पेशलिटी सुविधाओं की सीमाएं होने के कारण अक्सर मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर रहते हैं। उदाहरण के तौर पर हिसार में कुल 40 सरकारी और 84 निजी अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं। ऐसे में 84 अस्पतालों में सेवा बंद होने से मरीजों को या तो जेब से पैसे देकर इलाज कराना पड़ रहा है या फिर लंबी कतारों के बीच सरकारी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है।

बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है। आयुष्मान भारत (हिसार) के जिला नोडल अधिकारी (DNO) डॉ. मनीष पूनिया ने बताया कि मरीजों को भटकना न पड़े, इसके लिए जिले के सभी 40 सरकारी अस्पतालों और महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों से भी मानवीय आधार पर अपील की है कि वे आपातकालीन स्थिति में आ रहे मरीजों का इलाज न रोकें।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 2 सितंबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।