Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana News: “वर्दी में है वर्ना…”, बहादुरगढ़ में महिला सफाई कर्मचारी और पुलिस की भिड़ंत

Haryana News: "वर्दी में है वर्ना...", बहादुरगढ़ में महिला सफाई कर्मचारी और पुलिस की भिड़ंत

“वर्दी में है वर्ना…”, बहादुरगढ़ में महिला सफाई कर्मचारी और पुलिस की भिड़ंत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब सीधे टकराव के मोड़ पर पहुंच गई है। शहर में हफ्तों से पड़े कचरे को हटाने के लिए जब प्रशासनिक टीमें पुलिस बल के साथ मैदान में उतरीं, तो डंपिंग पॉइंट्स पर जमकर हंगामा हुआ।

इस बीच, पुलिसकर्मी और एक महिला सफाई कर्मचारी के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने विवाद को और भड़का दिया है।

विज्ञापन

‘वर्दी में है इसलिए बचा है’: वायरल वीडियो ने बढ़ाया तनाव

सामने आए वीडियो में महिला सफाई कर्मचारी पुलिस के एक जवान पर भड़कती दिख रही है। तमतमाई महिला कर्मचारी पुलिसकर्मी से कहती नजर आ रही है, “तू वर्दी में है, कोई आम आदमी होता तो इतनी चप्पल मारती कि याद रखता।”

महिला के इस तीखे बयान के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और कर्मचारियों के बीच माहौल अचानक गरमा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई।

डंपर में भरा कूड़ा जबरन वापस पलटा

प्रशासन की योजना थी कि भारी पुलिस बल की तैनाती करके शहर की मुख्य सड़कों और कॉलोनियों से कचरा उठा लिया जाए। जैसे ही जेसीबी ने डंपर में कूड़ा भरना शुरू किया, दर्जनों हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और गाड़ियों को घेर लिया।

प्रशासनिक सख्ती के बावजूद कर्मचारियों का विरोध इतना उग्र था कि उन्होंने डंपर में भरा जा चुका कचरा वापस सड़क पर ही पलटवा दिया। इसके बाद अधिकारियों को मजबूरन काम रोकना पड़ा।

वार्ता बेनतीजा, बहादुरगढ़ में थमा सफाई का पहिया

सफाई कर्मचारी संघ की सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन पक्के रोजगार और बकाए की मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। बातचीत सिरे न चढ़ने की वजह से कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

उधर, पुलिस और कर्मचारियों के बीच हुई इस बदसलूकी के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय प्रशासन तक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिलहाल बहादुरगढ़ शहर कचरे के ढेर पर खड़ा है और हल निकलता नजर नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।