Breaking News
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, ट्रांसफार्मर चोर के पैर में लगी गोली, दूसरे ने किया सरेंडरFaridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथरावYamunanagar News: यमुनानगर में तालिबानी सजा, तार चोरी के शक में युवक के गले में डाला तारों का हार, बाजार में निकाला जुलूसPatti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटीKurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, ट्रांसफार्मर चोर के पैर में लगी गोली, दूसरे ने किया सरेंडरFaridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथरावYamunanagar News: यमुनानगर में तालिबानी सजा, तार चोरी के शक में युवक के गले में डाला तारों का हार, बाजार में निकाला जुलूसPatti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटी

Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

AAmandeep Singh
Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Fatehabad Strike Update: फतेहाबाद शहर पिछले 17 दिनों से कचरे के ढेर पर बैठा था, लेकिन रविवार आधी रात को जिला प्रशासन का सब्र जवाब दे गया। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की अड़ियल हड़ताल के बीच प्रशासन ने ऐसा आक्रामक रुख अपनाया कि आधी रात के सन्नाटे में पूरा शहर पुलिस की गाड़ियां की साइरनों से गूंज उठा।

शहर को सड़ांध और बदबू से निजात दिलाने के लिए भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मुख्य डंपिंग साइट्स से कचरा उठाने का काम शुरू करवाया गया।

विज्ञापन

चक्रव्यूह बनाकर की गई कार्रवाई, भटकाया कर्मचारियों का ध्यान

कार्रवाई की पटकथा रविवार शाम को ही पुलिस लाइन में लिख दी गई थी, जहां जेसीबी, लोडर और आवश्यक मशीनरी जुटाकर जवानों की ड्यूटियां तय कर दी गई थीं। उधर, हड़ताली कर्मचारी भी नगर परिषद दफ्तर और डंपिंग साइट्स पर करीब 60 से 70 की संख्या में पहरा दे रहे थे।

रात ठीक 1:00 बजे प्रशासनिक टीम ने रणनीति के तहत कर्मचारियों का ध्यान अलग-अलग पॉइंट पर भटकाया। इसके ठीक 15 मिनट बाद दर्जनों गाड़ियों का काफिला भूना रोड स्थित मुख्य डंपिंग पॉइंट पर जा पहुंचा। इस पूरे ऑपरेशन की कमान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोहज, जिला नगर आयुक्त प्रवीण कुमार, डीएसपी संजय बिश्नोई और कई थानों की पुलिस के हाथों में थी।

लोडर पर चढ़े कर्मचारी, राष्ट्रगान के बीच पुलिस ने की धरपकड़

जैसे ही प्रशासनिक अमला डंपिंग साइट पर पहुंचा, पहरा दे रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ कर्मचारी आगे बढ़ रहे लोडर के सामने आ गए और उसके ऊपर चढ़कर विरोध जताने लगे।

माहौल गर्माते ही पुलिस एक्शन मोड में आई। कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बसों में भरना शुरू किया गया। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों ने कचरे के ढेर के पास खड़े होकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया, लेकिन सफाई अभियान में बाधा न आए, इसलिए पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर थाने और चौकियों में भेज दिया। इस दौरान 50 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया।

13 मांगों पर बनी सहमति, पक्का करने के पेंच पर अड़ा मामला

कार्रवाई के बाद स्थिति स्पष्ट करते हुए जिला नगर आयुक्त प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की 14 में से 13 मांगों को पहले ही मान चुकी है। कर्मचारियों को पक्का करने की एकमात्र मांग में कुछ कानूनी पेचीदगियां हैं, जिन्हें दूर होते ही लागू करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद 17 दिनों से काम ठप कर शहर को परेशान किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि गैर-सरकारी और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मैनपावर और संसाधन जुटाए गए हैं। सोमवार तक शहर के सभी डंपिंग पॉइंट खाली करा दिए जाएंगे और नियमित सफाई व्यवस्था फिर से बहाल हो जाएगी।

धरना स्थल पर डटे नेता, नागरिकों ने ली राहत की सांस

आधी रात के इस बड़े घटनाक्रम और धरपकड़ के बावजूद 15-20 कर्मचारी नेता अभी भी धरना स्थल पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि वे सोमवार को बैठक करके आंदोलन का अगला रुख तय करेंगे। दूसरी ओर, शहर के मुख्य रास्तों से हफ्तों पुराना कचरा हटता देख फतेहाबाद की जनता ने आखिरकार राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम नायब सैनी ने नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब से पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।