Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने जा रहे नेताओं की पुलिस से झड़प

VVinita Kohli
Haryana News: मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करने जा रहे नेताओं की पुलिस से झड़प
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच बुधवार को सेक्टर-9 में झड़प हो गई। मनरेगा योजना में बदलाव के विरोध में कांग्रेस नेता सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए थे, जहां से प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के नेतृत्व में पैदल मार्च शुरू किया गया। पुलिस ने सेक्टर-9 में बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोक दिया और बाद में कई नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-3 थाने पहुंचाया।

सेक्टर-9 में रोका गया मार्च

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर जुटने लगे थे। जैसे ही नेता विधानसभा की ओर बढ़े, पुलिस ने पहले से लगाए गए बैरिकेड्स के पास उन्हें रोक लिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया।

धारा 163 का नोटिस

चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार सुबह सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर धारा 163 लागू होने का नोटिस चिपका दिया था। प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार करते हुए कहा कि यदि विरोध करना है तो सेक्टर-25 के निर्धारित स्थल पर किया जाए। पुलिस का कहना था कि बिना अनुमति जुलूस निकालना नियमों का उल्लंघन है।

राव नरेंद्र सिंह का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हर जिले में पार्टी नेताओं को सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध से घबराई हुई है और नेताओं को चंडीगढ़ आने की अनुमति दी जानी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण मार्च को रोकने की क्या वजह थी।

अधिकारियों पर दबाव का आरोप

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही प्रशासन को प्रदर्शन की सूचना दे दी थी, लेकिन बुधवार सुबह अचानक नोटिस जारी कर एक स्थान तक सीमित रहने को कहा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों पर दबाव में काम करने की स्थिति बन रही है। वहीं हिसार से कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया के घर भी पुलिस पहुंची। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को नजरबंद कर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और पार्टी मजदूरों, किसानों व गरीबों की आवाज उठाती रहेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।