Breaking News
Narnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशNarnaul News: व्हाट्सएप और टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुपों के जरिए सक्रिय हुए साइबर ठग, एसपी दीपक कुमार ने जारी की चेतावनीKarnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वारNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशNarnaul News: व्हाट्सएप और टेलीग्राम ट्रेडिंग ग्रुपों के जरिए सक्रिय हुए साइबर ठग, एसपी दीपक कुमार ने जारी की चेतावनीKarnal Student Knife Attack: करनाल में 12वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

Haryana News: 24 घंटे की हड़ताल से हड़कंप, 16 सितंबर से निजी अस्पताल पूरी तरह बंद करने की चेतावनी

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Haryana News: 24 घंटे की हड़ताल से हड़कंप, 16 सितंबर से निजी अस्पताल पूरी तरह बंद करने की चेतावनी

24 घंटे की हड़ताल से हड़कंप, 16 सितंबर से निजी अस्पताल पूरी तरह बंद करने की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana News: हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना के तहत किए गए इलाज के एवज में निजी अस्पतालों को मिलने वाले करोड़ों रुपये के सरकारी भुगतान में हो रही भारी देरी अब आर-पार की जंग में बदल गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश भर के निजी अस्पतालों ने 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखी। इस हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ा और आयुष्मान कार्ड धारक मरीज व उनके बेबस परिजन इलाज की आस में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर काटते नजर आए।

आईएमए के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में इस योजना के तहत रोजाना औसतन 2,000 से 2,500 क्लेम दाखिल किए जाते हैं, लेकिन मंगलवार को डॉक्टरों के विरोध के चलते एक भी दावा सिस्टम में दर्ज नहीं हुआ। एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी फाइलें पास कर फंड रिलीज नहीं किया, तो 16 सितंबर से राज्य भर के सभी निजी अस्पताल अनिश्चितकाल के लिए सेवाएं बंद कर देंगे।

विज्ञापन

रोहतक से यमुनानगर तक टले सैकड़ों ऑपरेशन, हिसार में 250 करोड़ अटके

सांकेतिक हड़ताल का सबसे बड़ा खामियाजा उन मरीजों को भुगतना पड़ा जिनकी सर्जरी पहले से तय थी। यमुनानगर में अकेले 230 ऑपरेशन टालने पड़े, वहीं रोहतक में 30, भिवानी में 30, फतेहाबाद में 20, पानीपत में 10 और चरखी दादरी में 6 ऑपरेशन एन मौके पर टाल दिए गए। जींद में भी निजी सेंटरों पर कोई नया ऑपरेशन नहीं किया गया।

सबसे खराब हालात हिसार जिले में देखने को मिले, जहां 84 निजी अस्पतालों का पिछले छह महीनों से लगभग 250 करोड़ रुपये का बकाया फंसा हुआ है। बकाये से परेशान होकर हिसार के 14 अस्पतालों ने तो आयुष्मान योजना के पैनल से ही खुद को बाहर कर लिया है।

डायलिसिस और कीमोथेरेपी के लिए तरसते रहे मरीज

हड़ताल के कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की हालत बेहद दयनीय रही। हिसार के ढंदूर गांव से आए एक लाचार पिता अपने 30 वर्षीय बेटे की अर्जेंट डायलिसिस के लिए निजी अस्पतालों के दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसा ही मंजर तब दिखा जब एक पोता अपने बुजुर्ग दादा की कीमोथेरेपी के लिए आयुष्मान कार्ड हाथ में लिए अस्पताल के चक्कर काटता नजर आया।

हालांकि, झज्जर और रेवाड़ी जिलों में मरीजों को राहत रही और वहां स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। फतेहाबाद में 23 पैनलबद्ध अस्पतालों में काम ठप रहा, हालांकि स्वास्थ्य विभाग दावा करता रहा कि आधे अस्पतालों में इलाज जारी था।

पूर्व सूचना से भिवानी में संभले हालात, सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा बोझ

भिवानी के निजी डॉक्टरों ने समझदारी दिखाते हुए मरीजों को हड़ताल की सूचना पहले ही दे दी थी। इससे अचानक होने वाली अफरा-तफरी तो बच गई और 30 पूर्व-निर्धारित ऑपरेशन टाल दिए गए, लेकिन मरीजों का रुख सिविल अस्पतालों की तरफ हो गया।

निजी क्षेत्र में ताले लटकने की वजह से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और आपातकालीन विभागों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सरकारी व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें– अंबाला जेल पहुंची NIA, पाक डॉन शहजाद भट्टी के गुर्गे से 2 घंटे तक पूछताछ

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।