अंबाला: अंबाला के बलदेवनगर इलाके में मंगलवार को दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक टैंकर में आग लग गई। ये हादसा इतना भयंकर था कि एक व्यक्ति जिसका नाम लखविंदर था उसी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बलदेवनगर में चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी सर्विस लेन में टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लग गई, जिसमें लगभग 27 वर्षीय लखविंदर नाम का व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया और टैंकर में ब्लास्ट हो गया।
जानकारी देते हुए बलदेव नगर थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई जिसमें लखविंदर पूरी तरीके से झुलस गया गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और जो व्यक्ति झुलसा था उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

