Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत, चार अन्य घायल

VVinita Kohli
Haryana News: गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत, चार अन्य घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढह जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों में से तीन नेपाल के हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार शाम गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुई। उन्होंने कहा कि हादसे की चपेट में आए मजदूरों को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

राजस्थान के भिवाड़ी पुलिस उपाधीक्षक योगेश ने भिवाड़ी में पत्रकारों को बताया कि एक जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण कार्य हो रहा था, तभी अचानक मिट्टी का एक टीला ढह गया और कुछ मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 12 से 15 मजदूर मलबे के नीचे दब गए और सूचना मिलते ही, गुरुग्राम के बिलासपुर थाने से पुलिस टीम, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मिट्टी में दबे मजदूरों को निकाला।

विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें राजस्थान के भिवाड़ी स्थित पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम गुरुग्राम में किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु दम घुटने से हुई है। हादसे में मारे गए एक मजदूर के परिजनों ने राजस्थान के भिवाड़ी में मीडियाकर्मियों से कहा कि मजदूर कई फुट नीचे काम कर रहे थे, तभी मिट्टी का ढेर उन पर गिर गया। मृतकों के परिजनों ने मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये की मांग की है।

घटना के संबंध में एक घायल मजदूर ने बताया कि मिट्टी का ढेर अचानक गिर गया और वे मलबे के नीचे दब गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिवशंकर, परमेश्वर महतो, मंगल महतो, भागीरथ गोपे, सतीश, संजीव गोपे और धनंजय महतो के रूप में हुई है। इसने कहा कि घायलों की पहचान इंद्रजीत, छोटेलाल, शिवकाम चौधरी (नेपाल निवासी) और दीनदयाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने पीड़ित परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के आने पर उनकी औपचारिक शिकायतें दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा और घटना के संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।