Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

NHM Haryana Online Leave: हरियाणा NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू किया पोर्टल

AAmandeep Singh
हरियाणा NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब ऑनलाइन मिलेगी छुट्टी, स्वास्थ्य मंत्री ने शुरू किया पोर्टल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के कर्मचारियों के लिए अब छुट्टी लेना पहले जैसा सिरदर्द नहीं रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ‘समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली’ (OLMS) की शुरुआत कर दी है।

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब छुट्टी की अर्जी किसी बाबू की मेज पर धूल नहीं फांकेगी। पोर्टल के जरिए आवेदन सीधा संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगा और तय समय सीमा में उस पर निर्णय लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी मैटरनिटी और कैजुअल लीव, आएगा SMS अलर्ट

एनएचएम के प्रवक्ता ने नई प्रणाली की बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि कर्मचारी अब आकस्मिक अवकाश (CL), असाधारण अवकाश (EL) और मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) जैसे सभी प्रकार के अवकाश के लिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे।

इतना ही नहीं, यदि कोई कर्मचारी विदेश यात्रा पर जाना चाहता है, तो उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए भी अब मुख्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। जैसे ही उच्चाधिकारी छुट्टी को मंजूरी या नामंजूरी देंगे, कर्मचारी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तुरंत एक एसएमएस (SMS) प्राप्त होगा, जिससे प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी।

कागजी फाइलों से मुक्ति और जवाबदेही होगी तय

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का मानना है कि इस पोर्टल के आने से मानव संसाधन प्रबंधन (HR Management) में बड़ा बदलाव आएगा। मैनुअल फाइल वर्क में होने वाली देरी और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर लगाम लगेगी। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण अब विभाग के पास हर कर्मचारी के अवकाश का रियल-टाइम डेटा उपलब्ध होगा।

इससे न केवल कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। विभाग का मानना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।