Breaking News
परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद का कॉल: कई शहरों में बाजार और निजी स्कूल बंदचंडीगढ़-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर; कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अनुमान, पट्टी में गिरे ओलेAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीपरविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद का कॉल: कई शहरों में बाजार और निजी स्कूल बंदचंडीगढ़-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर; कई जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अनुमान, पट्टी में गिरे ओलेAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरी

Shahabad Kisan Panchayat: 7.64 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन अटका, परेशान किसान, 5 अक्टूबर को शाहाबाद में महापंचायत

AAmandeep Singh
शेयर करें
Shahabad Kisan Panchayat: 7.64 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन अटका, परेशान किसान, 5 अक्टूबर को शाहाबाद में महापंचायत

7.64 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन अटका, परेशान किसान, 5 अक्टूबर को शाहाबाद में महापंचायत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Shahabad Kisan Panchayat: हरियाणा के मंडियों में धान की आवक शुरू होते ही सरकारी खरीद व्यवस्था और जमीन सत्यापन के मुद्दे पर एक बार फिर किसान आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने  5 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में किसान पंचायत का ऐलान किया है। (Meri Fasal Mera Byora verification) इस बार किसान संगठन का रुख बेहद आक्रामक नजर आ रहा है। चढूनी ने किसानों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे इस बार अपनी सुरक्षा और अधिकार के लिए लाठियां (लठ) साथ लेकर शाहाबाद पहुंचे।

शाहाबाद का वही ‘शहीद उधम सिंह स्मारक’ (Kurukshetra Shahabad Shahid Udham Singh Smarak) एक बार फिर किसान आंदोलन का केंद्र बनने जा रहा है, जहां बीते 22 सितंबर को प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे थे। पिछली घटना का जिक्र करते हुए चढूनी ने कहा कि इस बार किसान किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

विज्ञापन

“अगर इस बार सरकार हमारे ऊपर लठ उठाती है, तो तुम लोगों को भी इसका जवाब देना है। इस बार 5 (BKU Charuni Shahabad 5 October kisan panchayat) तारीख को सभी लठ लेकर आओ। जिसके खून में उबाल है, वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में शाहाबाद पहुंचे, क्योंकि अब लड़ाई ‘करो या मरो’ की है। किसी किसान को परेशान होकर जहर खाने की जरूरत नहीं, बल्कि अब समय अपनी मांगों और हक के लिए सरकार की नाक में दम करने का है।”

— गुरनाम सिंह चढूनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाकियू (चढूनी)

7.64 लाख एकड़ धान का वेरिफिकेशन अटका, गेट पास न मिलने से मंडियों में पसरा सन्नाटा

विवाद की असली जड़ ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकृत फसलों का सत्यापन है। (Haryana kisan andolan) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में करीब 24 लाख एकड़ रकबे में धान की फसल का पंजीकरण कराया गया है। किसान नेता गुरनाम चढूनी का आरोप है कि इसमें से 7 लाख 64 हजार एकड़ से अधिक फसल का भौतिक सत्यापन (वेरिफिकेशन) अभी तक प्रशासनिक सुस्ती के कारण लटका हुआ है।

सत्यापन पूरा न होने की वजह से मंडी अधिकारी किसानों को धान लाने के लिए ‘गेट पास’ जारी नहीं कर रहे हैं। जिन किसानों की फसल कटकर तैयार है, वे मंडियों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। (paddy gate pass delay) कई जगह जो सीमित खरीद हुई भी है, वहां से धान का उठान न होने के कारण मंडियों में अटूट जाम और फसल के खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

घोटाला रोकने की दलील या आढ़तियों को फायदा पहुंचाने की साजिश?

दूसरी ओर, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि धान खरीद में होने वाले भ्रष्टाचार, फर्जी गिरदावरी और बाहरी राज्यों के धान की अवैध आवक को रोकने के लिए पहली बार इतने कड़े स्तर पर कंबाइन और खेतों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। सरकार का तर्क है कि पारदर्शी व्यवस्था से असली किसानों को ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिलेगा।

हालांकि, किसान संगठनों का नजरिया बिल्कुल अलग है। भाकियू का आरोप है कि सत्यापन में हो रही देरी कोई प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि सोची-समझी नीति है। किसान नेताओं का कहना है कि किसानों को इतना परेशान कर दिया जाए कि वे थक-हारकर अपनी फसल बिचौलियों, आढ़तियों या निजी व्यापारियों को ओने-पोने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हो जाएं। इन्हीं समस्याओं के स्थायी समाधान और रुके हुए सत्यापन को तुरंत पूरा कराने की मांग को लेकर चढूनी ने प्रदेश भर के किसान संगठनों से एकजुट होकर शाहाबाद पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: अक्टूबर में भी गर्मी का सितम, कुरुक्षेत्र में साफ हुआ आसमान, महेंद्रगढ़ में पारा 38 डिग्री के करीब पहुंचा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।